कतर में फीफा वल्र्ड कप 2022 के फाइनल मैच में अर्जेटीना की टीम पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व विजेता बन गई है। फाइनल में अर्जेटीना और फ्रांस के बीच बेहद की रोमांचक मुकाबला हुआ। पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराकर अर्जेटीना 36 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बना। लियोनल मेसी के लिए शायद ही इससे बेहतर विदाई और कुछ हो सकती थी। फाइनल में अर्जेटीना की जीत के साथ ही फ्रांस का लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया।

Advertisement

पहला हाफ अर्जेटीना के नाम रहा तो दूसरा हाफ फ्रांस ने कमाल खेला। 90 मिनट तक मैच 2-2 की बराबरी पर रहने पर अर्जेटीना और फ्रांस के बीच मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। एक्स्ट्रा टाइम भी बड़ा ही मजेदार हुआ, एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में लियोनल मेसी ने गोल दागकर अर्जेटीना ने 3-2 से बढ़त बना ली। इसके कुछ ही देर बाद किलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी का फायदा उठाते हुए गोल किया। स्कोर 3-3 से बराबर हो गया। इसके बाद विश्व कप का नतीजा पेनल्टी शूटआउट के जरिए निकला। लियोनल मेसी की अर्जेटीना ने 4-2 से मैच अपने नाम कर लिया।

Advertisement

अब बात पेनल्टी शूटआउट के रोमांच की करते हैं। सबसे पहले (1-0) फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पेल ने लेफ्ट कॉर्नर में गोल दागा । उसके बाद (1-1) अर्जेटीना के लियोनल मेसी ने लेफ्ट साइड गोल दागा। फिर (1-1) फ्रांस के किंग्स्ले कॉमान का शॉट अर्जेटीना के गोलकीपर ने रोक लिया। उसके बाद बारी अर्जेटीना की आई (2-1) पाउलो डीबाला ने गोल दाग दिया, फिर (2-1) फ्रांस के औरेलियन चौमेनी पेनल्टी मिस कर गए। पेनल्टी शूटआउट अर्जेटीना के लिए बहुत अच्छा रहा, अर्जेटीना के लीएंड्रो पेरेडस ने गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया एक बार फिर मैच में उम्मीद जगी जब फ्रांस के रांडल कोलो मुआनी ने गोल दागकर स्कोर 3-2 कर दिया। अब बारी थी फ्रांस के गोलकीपर की लेकिन अर्जेटीना के गोंजालो मोंटिएल (4-2) ने गोल दागकर अर्जेटीना को 36 साल बाद फीफा वल्र्ड कप का चैंपियन बना दिया।

90 मिनट में दोनों टीमों से 4 (2 अर्जेटीना/2 फ्रांस) गोल आए थे। पहले हाफ में अर्जेटीना रहा हावी तो दूसरे हाफ में फ्रांस ने कमाल दिखाया। अर्जेटीना के लिए फस्र्ट हाफ के 23वें मिनट में लियोनल मेसी और 36वें मिनट में एंजल डी मारिया ने गोल दागे। वहीं, फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे ने 97 सेकेंड में 2 गोल दागकर स्कोर लाइन 2-2 से बराबर कर दी। एम्बाप्पे ने 80 मिनट में पेनल्टी से और 81वें मिनट में फील्ड गोल दागा, और मैच को मजेदार बना दिया। उसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। यहां भी पहला हाफ बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में लियोनल मेसी ने गोल दागकर अर्जेटीना ने 3-2 से बढ़त बना ली। फिर किलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी का फायदा उठाते हुए गोल किया। स्कोर 3-3 से बराबर हो गया। अंत में मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट के जरिए निकला और अर्जेटीना फीफा विश्व कप 2022 का चैंपियन बन गया।

अब बात पेनल्टी शूटआउट के रोमांच की करते हैं। सबसे पहले (1-0) फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पेल ने लेफ्ट कॉर्नर में गोल दागा । उसके बाद (1-1) अर्जेटीना के लियोनल मेसी ने लेफ्ट साइड गोल दागा। फिर (1-1) फ्रांस के किंग्स्ले कॉमान का शॉट अर्जेटीना के गोलकीपर ने रोक लिया। उसके बाद बारी अर्जेटीना की आई (2-1) पाउलो डीबाला ने गोल दाग दिया, फिर (2-1) फ्रांस के औरेलियन चौमेनी पेनल्टी मिस कर गए। पेनल्टी शूटआउट अर्जेटीना के लिए बहुत अच्छा रहा, अर्जेटीना के लीएंड्रो पेरेडस ने गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया एक बार फिर मैच में उम्मीद जगी जब फ्रांस के रांडल कोलो मुआनी ने गोल दागकर स्कोर 3-2 कर दिया। अब बारी थी फ्रांस के गोलकीपर की लेकिन अर्जेटीना के गोंजालो मोंटिएल (4-2) ने गोल दागकर अर्जेटीना को 36 साल बाद फीफा वल्र्ड कप का चैंपियन बना दिया।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार