पूर्व चैंपियन पोलैंड के ह्यूबर्ट हरकाज ने पांच मैच अंक बचाकर ऑस्ट्रेलिया के थानासी कोकिनाकिस को तीन घंटे 31 मिनट में 6-7(10), 7-6(7), 7-6(6) से हराकर मियामी ओपन के अगले दौर में प्रवेश किया।

Advertisement

विश्व के नौंवें नंबर के खिलाड़ी 26 वर्षीय हरकाज ने 2021 में जानिक सिनर को हराकर मियामी ओपन का खिताब जीता था। उन्होंने कोकिनाकिस के खिलाफ राउंड 32 का मैच जीता जो 2023 का सबसे लम्बा तीन सेट का मैच बन गया।

Advertisement

हरकाज ने दूसरे सेट में तीन मैच अंक और आखिरी सेट में दो मैच अंक बचाये।

इस बीच फेलिक्स ऑगर आलियासिम ने राउंड 32 मैच में तियागो मोंटेरो को 7-6(5), 7-6(8) से पराजित किया। उन्होंने यह मुकाबला दो घंटे 41 मिनट में जीता।

चौथी सीड दानिल मेदवेदेव ने स्पेन के रोबटरे कारबालेस बायना को 6-1, 6-2 से और दूसरी सीड यूनान के स्टेफानोस सितसिपास ने फ्ऱांस के रिचर्ड गास्के से वाक ओवर मिलने से अगले दौर में जगह बना ली।

इस बीच फेलिक्स ऑगर आलियासिम ने राउंड 32 मैच में तियागो मोंटेरो को 7-6(5), 7-6(8) से पराजित किया। उन्होंने यह मुकाबला दो घंटे 41 मिनट में जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार