शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची ने पांचवीं सीड चीन की वांग झेई को हराकर योनेक्स जर्मन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Advertisement

शिन्हुआ के अनुसार यामागुची ने वांग को तीन गेमों में 21-18, 16-21, 21-14 से पराजित किया।

Advertisement

22 वर्षीय वांग ने मैच के बाद कहा, तीसरे गेम में मैंने काफी तेजी से अंक गंवाए जो निराशाजनक था। इसकी मुझे कतई उम्मीद नहीं थी।

इस मैच के बाद वांग का यामागुची के खिलाफ 3-3 का रिकॉर्ड हो गया है। वांग ने यामागुची से हाल के तीनों मुकाबले गंवाए हैं।

ओलम्पिक चैंपियन चेन यूफेई ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचूवोंग को 21-15, 21-18 से और चौथी सीड ही बिंग जियाओ ने चीनी ताइपे की सू वेन-ची को 21-17, 21-13 से हराया।

इस मैच के बाद वांग का यामागुची के खिलाफ 3-3 का रिकॉर्ड हो गया है। वांग ने यामागुची से हाल के तीनों मुकाबले गंवाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार