21वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन कई मीट और नेशनल रिकॉर्ड टूटे। गुरुवार को लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान झारखंड के हिमांशु कुमार ने सबसे पुराना जूनियर रिकॉर्ड तोड़ा।

Advertisement

हिमांशु कुमार ने 2.09 मीटर के मीट रिकॉर्ड के साथ हाई जंप में गोल्ड मेडल जीतकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया। इसी के साथ उन्होंने लड़कों की हाई जंप का मीट रिकॉर्ड (2.08 मीटर) तोड़ा, जो साल 2005 में राजेश कलिरामना ने बनाया था। असम के जुबिन गोहेन ने भी पिछला मीट रिकॉर्ड सुधारा, लेकिन उन्हें सिल्वर मेडल (2.09 मीटर) से संतोष करना पड़ा।

लड़कों और लड़कियों के जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) के मीट रिकॉर्ड भी टूटे। मध्य प्रदेश के कृष्ण चंद्र ने लड़कों के जैवलिन थ्रो में 79.92 मीटर की दूरी के साथ गोल्ड मेडल जीता। यह 2018 में वडोदरा में रोहित यादव द्वारा बनाए गए 77.41 मीटर के पिछले मीट रिकॉर्ड से बेहतर था।

पश्चिम बंगाल की मिस्टी करमाकर ने लड़कियों के जैवलिन थ्रो में 52.84 मीटर की दूरी के साथ गोल्ड मेडल जीता और 2022 में दीपिका द्वारा बनाए गए 51.84 मीटर के पिछले मीट रिकॉर्ड को सुधारा। यश मुलिक और नुपूरा होल्ला को क्रमशः इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला एथलीट घोषित किया गया।

हरियाणा चार गोल्ड, सात सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल के साथ मेडल टैली में सबसे ऊपर रहा। महाराष्ट्र आठ मेडल (जिनमें तीन गोल्ड शामिल हैं) के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि कर्नाटक तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

तीसरे दिन के परिणाम:

लड़के:

200 मीटर: मानस शिंदे (महाराष्ट्र) 21.51 सेकंड (एमआर, पिछला सर्वश्रेष्ठ 21.65 सेकंड), मेहेबुलबुल अहमद (पश्चिम बंगाल) 21.69 सेकंड, हरित चौधरी (उत्तर प्रदेश) 21.84 सेकंड।

110 मीटर बाधा दौड़: यश मुलिक (महाराष्ट्र) 13.40 सेकंड (एनआर, पिछला सर्वश्रेष्ठ 13.47 सेकंड), अंशू यादव (उत्तर प्रदेश) 13.54 सेकंड, कृपाल कार्तिक के (तमिलनाडु) 13.71 सेकंड।

भाला फेंक: कृष्ण चंद्र (मध्य प्रदेश) 79.92 मीटर (एमआर, पिछला सर्वश्रेष्ठ 77.41 मीटर), पुष्पक नेल वेड (कर्नाटक) 76.09 मीटर, मंजीत कुमार (राजस्थान) 74.45 मीटर।

ऊंची कूद: हिमांशु कुमार (झारखंड) 2.09 मीटर (एमआर, पिछला सर्वश्रेष्ठ 2.08 मीटर), जुबिन गोहेन (असम) 2.09 मीटर, शक्तिवेल वीएन (तमिलनाडु) 2.07 मीटर।

लंबी कूद: प्रेम राज (बिहार) 7.58 मीटर (एमआर, पिछला सर्वश्रेष्ठ), सनोयाज मंडल (पश्चिम बंगाल) 7.21 मीटर, सुखवीर सिंह (उत्तर प्रदेश) 7.10 मीटर।

मेडले 1,000 मीटर: तेलंगाना 1:54.54 सेकेंड, तमिलनाडु 1:54.84 सेकेंड, केरल 1:55.15 सेकेंड।

लड़कियां:

200 मीटर: भूमिका नेहते (महाराष्ट्र) 23.92 सेकंड (एमआर, पिछला सर्वश्रेष्ठ 23.94 सेकंड), सहया जेमिमा (तमिलनाडु) 24.54 सेकंड, सावरी कुलकर्णी (महाराष्ट्र) 24.67 सेकंड।

100 मीटर बाधा दौड़: नुपुरा होल्ला (कर्नाटक) 13.78 सेकेंड (एमआर, पिछला सर्वश्रेष्ठ 14.06 सेकेंड), राजश्री वीबी (तमिलनाडु) 14.23 सेकेंड, खुशी पटेल (उत्तर प्रदेश) 14.42 सेकेंड।

गोला फेंक: अंजलि (हरियाणा) 16.02 मीटर, जैस्मीन कौर (पंजाब) 15.62 मीटर, द्रोण चौधरी (राजस्थान) 15.40 मीटर।

भाला फेंक: मिस्टी करमाकर (पश्चिम बंगाल) 52.84 मीटर (एमआर, पिछला सर्वश्रेष्ठ 51.84 मीटर), सानावी गायवाड (महाराष्ट्र) 50.07 मीटर, शिवानी पटेल (मध्य प्रदेश) 49.35 मीटर।

गोला फेंक: अंजलि (हरियाणा) 16.02 मीटर, जैस्मीन कौर (पंजाब) 15.62 मीटर, द्रोण चौधरी (राजस्थान) 15.40 मीटर।

Also Read: LIVE Cricket Score

1,000 मीटर मेडले: पंजाब 2:13.18 सेकेंड, महाराष्ट्र 2:14.30 सेकेंड, हरियाणा 2:14.59 सेकेंड।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार