Indian wrestlers Vinesh Phogat: जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में बयान देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीवीपी) ने सरकार से उनकी उचित मांगों पर शीघ्र विचार कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement

पहलवानों के समर्थन में बयान देते हुए एवीवीपी ने कहा है कि खिलाड़ी, देश का गौरव और मान होते हैं। इसलिए दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों की उचित मांगों तथा समस्याओं पर सरकार को उच्चस्तरीय समिति का गठन कर इनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करना चाहिए।

Advertisement

एवीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा है, ओलंपिक तथा कॉमनवेल्थ खेलों में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की समस्यायों तथा मांगों पर सरकार को शीघ्र निर्णय लेना होगा। दिल्ली में हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जो मुद्दे सामने आ रहे हैं, उन पर सरकार को जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए तथा तथ्यों के आधार पर खिलाड़ियों के हित में कदम उठाए जाएं।

पहलवानों के समर्थन में बयान देते हुए एवीवीपी ने कहा है कि खिलाड़ी, देश का गौरव और मान होते हैं। इसलिए दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों की उचित मांगों तथा समस्याओं पर सरकार को उच्चस्तरीय समिति का गठन कर इनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करना चाहिए।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार