रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) ने हैदराबाद में आयोजित 6वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेंस इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2026 में शनिवार को तमिलनाडु पुलिस (टीएनपी) को 12-1 से बुरी तरह हराया।

Advertisement

मुकाबले में अमनदीप लाकड़ा और सिमरनजोत सिंह दोनों ने हैट्रिक लगाई, जबकि श्रेयस धुपे ने इस बड़ी जीत में दो गोल किए। 'पूल डी' के इस मुकाबले में रोहित, रहीम सय्यद नियाज (कप्तान), रावत योगंबर और लवप्रीत सिंह ने भी गोल किए। यह जीत केनरा बैंक को 5-1 से हराने के एक दिन बाद मिली।

सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (सीएस) ने भी 'पूल ए' के मैच में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। सीएस के लिए कप्तान चंदन सिंह और भरत महालिंगप्पा कुर्टाकोटी ने दो-दो गोल किए, जबकि मणिकांता वेंकटेश्वरलू ने 5वां गोल किया।

'पूल बी' के शुरुआती दिन डिफेंस अकाउंट्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड को 20-1 से मात देने वाली स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने अपने दूसरे पूल बी मैच में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) को 5-0 से हराया।

'पूल सी' में ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड को 4-0 से हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की। ​​अरुण साहनी ने हैट्रिक लगाई, जबकि सिंह सूरज ने एक गोल किया।

फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के लिए भी दिन अच्छा रहा, जिसने 'पूल डी' के मुकाबले में स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड को 4-0 से मात दी। नितिन और नवराज सिंह ने दो-दो गोल करके टीम को एक और शानदार जीत दिलाई। उन्होंने अपने शुरुआती मैच में तमिलनाडु पुलिस को हराया था।

'पूल सी' में ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड को 4-0 से हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की। ​​अरुण साहनी ने हैट्रिक लगाई, जबकि सिंह सूरज ने एक गोल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ 4-4 से रोमांचक ड्रॉ खेला। पीएसपीबी के लिए चिरमाको सुदीप, टिर्की डिपसन, दिलबर बारला और सिंह तलविंदर ने गोल किए, जबकि पीएनबी के लिए सचिन, सिंह गुरसिमरन, पांचाल प्रिक्षांत और महिपाल ने गोल दागे। पीएसपीबी ने अपना पहला मैच सशस्त्र सीमा बल के खिलाफ 7-1 से जीता था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार