बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में शानदार शतक बनाने वाले युवा ओपनर शुभमन गिल ने कहा है कि भारत के लिए पहला टेस्ट शतक बहुत खास है। गिल ने 152 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से शानदार 110 रन बनाये।

Advertisement

शुभमन ने तीसरे दिन के खेल के बाद शुक्रवार को कहा, यह शतक मेरे, मेरे परिवार और मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों के लिए स्पेशल है। भारत के लिए पहला टेस्ट शतक बहुत खास है।

Advertisement

उन्होंने अपने पहले शतक के लिए कहा, मुझे लगा कि शतक काफी लंबे समय पहले आना चाहिए था। मैं विराट भाई से बात कर रहा था कि मुझे मेरा पहला शतक नहीं मिल रहा था। आज मैं शुरूआत के कठिन समय को पार करना चाहता था। मैं ज्यादा सोच नहीं रहा था। मैं फील्ड के अनुसार खेल रहा था और रन बना रहा था।

शुभमन ने तीसरे दिन के खेल के बाद शुक्रवार को कहा, यह शतक मेरे, मेरे परिवार और मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों के लिए स्पेशल है। भारत के लिए पहला टेस्ट शतक बहुत खास है।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार