श्रीलंका को भारत के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में फॉलोऑन खेलना पड़ा है। टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। पहली पारी में भारतीय टीम से 213 रन से पिछड़ी श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Advertisement

श्रीलंका ने चौथे दिन की शुरुआत 8 विकेट पर 265 रन से की। आखिरी दोनों विकेट 25 रन जोड़ कर गिर गए। पूरी टीम 290 रन पर सिमट गई। चौथे दिन का मुख्य आकर्षण सोनल दिनुशा का शतक रहा। तीसरे दिन 85 रन पर नाबाद लौटे दिनुशा ने बेहतरीन शतक लगाया। वह 162 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 103 रन बनाकर आउट हुए। सीरीज में दिनुशा का यह दूसरा शतक है। इसके पहले पसिंदु सोरियाबंदरा ने तीसरे दिन 80 रन की पारी खेली थी।

चौथे दिन श्रीलंका के दोनों विकेट अपना पहला टेस्ट खेल रहे सारांश जैन के खाते में गए। सारांश ने दिनुशा के अलावा लाहिरु कुमारा का विकेट लिया। इसके अलावा, प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 और सिराज-जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।

श्रीलंका ने चौथे दिन की शुरुआत 8 विकेट पर 265 रन से की। आखिरी दोनों विकेट 25 रन जोड़ कर गिर गए। पूरी टीम 290 रन पर सिमट गई। चौथे दिन का मुख्य आकर्षण सोनल दिनुशा का शतक रहा। तीसरे दिन 85 रन पर नाबाद लौटे दिनुशा ने बेहतरीन शतक लगाया। वह 162 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 103 रन बनाकर आउट हुए। सीरीज में दिनुशा का यह दूसरा शतक है। इसके पहले पसिंदु सोरियाबंदरा ने तीसरे दिन 80 रन की पारी खेली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 509 रन बनाकर घोषित की थी। भारत के लिए देवदत्त पड्डिकल ने सीरीज का दूसरा शतक लगाते हुए 117 रन की पारी खेली थी। वहीं, ध्रुव जुरेल ने भी शतक लगाते हुए 177 गेंद पर नाबाद 115 रन बनाए थे। इसके अलावा, ऋषभ पंत ने 63, शुभमन गिल ने 50 और यशस्वी जायसवाल ने 45 रन की पारी खेली थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार