Durand Cup: 2019 के चैंपियन गोकुलम केरल ने रविवार को 132वें डूरंड कप के ग्रुप सी मैच में सात गोलों की बरसात के बीच केरला ब्लास्टर्स को 4-3 से हरा दिया।
Advertisement
पहले हाफ में चार और दूसरे हाफ में तीन गोल किए गए, जिससे गोकुलम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की और ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया।
Advertisement
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की ओर से केरला ब्लास्टर्स के लिए, यह ग्रुप में उनका पहला मैच था और अब वे प्रतियोगिता में बने रहने के लिए अपने शेष दो मुकाबले जीतना चाहेंगे।
गोकुलम के लिए बाउबा अमिनौ ने 17वें मिनट में, श्रीकुट्टन ने 43वें, एलेक्स सांचेज ने 45+1 और अभिजीत ने 47वें मिनट में गोल किये , जबकि केरला ब्लास्टर्स के लिए इमैनुएल जस्टिन 34वें मिनट, प्रबीर 54वें और लूना 77वें मिनट में गोल करने में सफल रहे।