हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने उम्मीद जताई है कि राज्य के खिलाड़ी जापान में जारी 'एशियन गेम्स 2026' में भारत के लिए पदक जीतकर तिरंगा लहराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान हॉकी टीम की उस मांग पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें पड़ोसी मुल्क ने भारत के बजाय किसी तटस्थ स्थान पर मेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मुकाबले खेलने की मांग की है। गौरव गौतम ने कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए।

Advertisement

शनिवार को एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हो गई है, जिसका आयोजन जापाने के आइची-नागोया में किया जा रहा है। इसमें भारत के 501 खिलाड़ी (267 पुरुष और 234 महिला) 36 खेलों में चुनौती पेश कर रहे हैं। गौरव गौतम को हरियाणा के खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं।

हरियाणा के खेल मंत्री ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, "पहले हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत के तिरंगे और मान-सम्मान को बढ़ाया। एशियन गेम में हरियाणा के 80 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कुछ खेल तो ऐसे हैं, जिसमें शत प्रतिशत हरियाणा के ही खिलाड़ी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जब हरियाणा के खिलाड़ी खेल के मैदान में उतरेंगे तो तिरंगे को जापान में लहरा कर आएंगे। जब वो भारत लौटेंगे, तो मेडल उनके साथ होगा। नायब सिंह सैनी सरकार की खेल नीति ने हरियाणा के खिलाड़ियों का उत्साह और ऊर्जा को बढ़ाया है। जब एथलीट्स मेडल लेकर आएंगे तो हम उनका भव्यता से स्वागत होगा पूरा देश हरियाणा के खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए है।"

शनिवार को एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हो गई है, जिसका आयोजन जापाने के आइची-नागोया में किया जा रहा है। इसमें भारत के 501 खिलाड़ी (267 पुरुष और 234 महिला) 36 खेलों में चुनौती पेश कर रहे हैं। गौरव गौतम को हरियाणा के खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 पंजाब में आयोजित की जानी है, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने मोहाली में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के अपने मुकाबलों के लिए तटस्थ स्थल की मांग की है। इसे लेकर गौरव गौतम ने कहा, "खेल को खेल की भावना से देखना चाहिए। इसमें कोई राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। खिलाड़ी किसी भी देश की धरोहर होता है, उनको इन सब चीजों से ऊपर उठकर खेलना चाहिए।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार