फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गुरुवार को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया। रोनाल्डो अपने पीछे ऐसी विरासत छोड़कर जा रहे हैं, जिसकी बराबरी शायद असंभव सी लगती है। पुर्तगाल की जर्सी में रोनाल्डो ने कई ऐतिहासिक मुकाम हासिल किए।

पुर्तगाल के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड रोनाल्डो के नाम है। उन्होंने कुल 234 मुकाबलों में पुर्तगाल की जर्सी पहनी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जोआओ मौटिन्हो हैं, जिन्हें रोनाल्डो काफी पीछे छोड़ चुके हैं। पुर्तगाल की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी रोनाल्डो के ही नाम है। उन्होंने अपने करियर में कुल 146 गोल किए।

रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में फिलहाल सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। रोनाल्डो के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लियोनेल मेसी हैं, जिन्होंने 126 गोल किए हैं। रोनाल्डो और मेसी के बीच में भी अभी 20 गोल का फासला है। पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में रोनाल्डो के बाद अली दाई हैं, जिन्होंने 108 गोल किए हैं। रोनाल्डो पहले ही उनसे 38 ज्यादा गोल कर चुके हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल की ओर से इंटरनेशनल फुटबॉल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने पुर्तगाल के लिए 41 साल और 152 दिन की उम्र में मुकाबला खेला। वह पुर्तगाल की ओर से 100 मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी रहे। उन्होंने टीम की ओर से 100 मैच सिर्फ 27 साल की उम्र में ही खेल लिए थे।

रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने विश्व कप में पुर्तगाल की जर्सी में कुल 11 गोल किए। इसके साथ ही टीम की तरफ से खेलते हुए गोलों की सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड भी रोनाल्डो के ही नाम है। उन्होंने 41 साल और 147 दिन की उम्र में पुर्तगाल के लिए गोल किया। पुर्तगाल की तरफ से सबसे लंबा करियर भी रोनाल्डो का ही रहा। उनका करियर 23 साल और 35 दिन लंबा रहा।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल की ओर से इंटरनेशनल फुटबॉल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने पुर्तगाल के लिए 41 साल और 152 दिन की उम्र में मुकाबला खेला। वह पुर्तगाल की ओर से 100 मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी रहे। उन्होंने टीम की ओर से 100 मैच सिर्फ 27 साल की उम्र में ही खेल लिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार