Fit India Sundays: हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत रविवार को नई दिल्ली के आईटीओ स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में फिट इंडिया ‘संडेज ऑन साइकिल’ के 92वें संस्करण का आयोजन सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य साइक्लिंग, फिटनेस और स्वच्छता के जरिए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।

Advertisement

“पेडल फॉर फिटनेस, राइड फॉर ए क्लीनर इंडिया” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साइक्लिंग और फिटनेस प्रेमियों ने हिस्सा लिया। सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया, जबकि हिंदी पखवाड़ा के आयोजन ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक आयाम प्रदान किया।

कार्यक्रम में एंड्यूरेंस एथलीट, अल्ट्रा रनर, साइक्लिस्ट और पर्वतारोही सबीता महतो, फिटनेस मॉडल एवं मिसेज इंडिया 2019 किरण छिल्लर तथा फिट इंडिया एंबेसडर डॉ. प्रेम प्रकाश मीणा समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

सुबह कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के सम्मान से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इसके बाद साइक्लिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

फिट इंडिया एंबेसडर डॉ. प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष की उम्र में भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और उन्होंने पूरे देश को फिट बनाने तथा खेल संस्कृति विकसित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान आज अपने 92वें संस्करण तक पहुंच चुका है और युवाओं का उत्साह देश में नई फिटनेस क्रांति का संकेत देता है।

सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुए इस आयोजन में 1,000 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइक्लिंग के साथ-साथ योग, जुम्बा और रस्सी कूद जैसी फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लिया। इसके अलावा स्टेडियम परिसर में 5 किलोमीटर रन और साइक्लिंग राइड भी आयोजित की गई।

फिट इंडिया एंबेसडर डॉ. प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष की उम्र में भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और उन्होंने पूरे देश को फिट बनाने तथा खेल संस्कृति विकसित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान आज अपने 92वें संस्करण तक पहुंच चुका है और युवाओं का उत्साह देश में नई फिटनेस क्रांति का संकेत देता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सबीता महतो ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सिर्फ रविवार ही नहीं, बल्कि हर दिन कम से कम आधा घंटा फिटनेस के लिए देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार 21 दिनों तक किसी अच्छी आदत का पालन करने से वह जीवन का हिस्सा बन जाती है, इसलिए नियमित फिटनेस की आदत विकसित करना बेहद जरूरी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार