बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने 'द गोल्फ फाउंडेशन' (टीजीएफ) के 18वें सालाना गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। यह इवेंट ऐतिहासिक बंबई प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में आयोजित किया गया। इस दौरान आमिर खान ने बच्चों के जीवन में खेल के महत्व पर जोर दिया।

Advertisement

अभिनेता का मानना है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हर बच्चा अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने ला सकता है और अपने जीवन में स्थायी बदलाव कर सकता है। कार्यक्रम में खेल, बॉलीवुड, व्यापार और समाजसेवा के क्षेत्र से कई प्रमुख अतिथियों ने हिस्सा लिया।

Advertisement

आमिर खान ने कहा, "खेल केवल मनोरंजन या प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व और जीवन को बदलने की ताकत रखता है। खेल हमें धैर्य, विनम्रता और मुश्किलों का सामना करने की ताकत सिखाता है और ये गुण जीवन के हर क्षेत्र में काम आते हैं।"

टीजीएफ के 26 साल के काम को सराहते हुए आमिर खान ने कहा, ''यह संस्था बच्चों को केवल खेल तक पहुंच ही नहीं देती, बल्कि उन्हें खुद पर विश्वास और जीवन में सफल होने का अवसर भी देती है।''

यह टूर्नामेंट ऐतिहासिक बंबई प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में आयोजित किया गया। इसमें संगीतकार राघव सच्चर, नगर निगम के आयुक्त कैलाश शिंदे, वार्नर ब्रिस के प्रबंध निदेशक अर्जुन नोहवार और साशी रेड्डी, आयकर विभाग के दिलीप शर्मा और बीएमडब्ल्यू नवनीत मोटर्स के जॉन विलकॉक्स सहित कई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को खेल के अवसर प्रदान करना और उनके विकास के लिए फंड जुटाना था।

आमिर खान ने इस अवसर पर कहा कि खेल का सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर बच्चे जीवन में न केवल बेहतर खिलाड़ी बन सकते हैं, बल्कि आत्मविश्वासी और जिम्मेदार व्यक्ति भी बन सकते हैं।

Advertisement

यह टूर्नामेंट ऐतिहासिक बंबई प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में आयोजित किया गया। इसमें संगीतकार राघव सच्चर, नगर निगम के आयुक्त कैलाश शिंदे, वार्नर ब्रिस के प्रबंध निदेशक अर्जुन नोहवार और साशी रेड्डी, आयकर विभाग के दिलीप शर्मा और बीएमडब्ल्यू नवनीत मोटर्स के जॉन विलकॉक्स सहित कई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को खेल के अवसर प्रदान करना और उनके विकास के लिए फंड जुटाना था।

Also Read: LIVE Cricket Score

अमित लूथरा ने कहा, "जब हमने शुरुआत की थी, तो लक्ष्य सीधा और आसान था कि किसी भी बच्चे की प्रतिभा उसकी परिस्थितियों से सीमित न हो। आज 26 साल बाद भी यही उद्देश्य है, लेकिन जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हम सिर्फ गोल्फ खिलाड़ी नहीं बना रहे हैं, बल्कि ऐसे व्यक्ति तैयार कर रहे हैं जिनमें अनुशासन, चरित्र और जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने की क्षमता हो।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार