एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज वेल्स के खिलाफ शनिवार को करेगी। भारत के पूर्व कप्तान पीआर श्रीजेश का मानना है कि भारत के पास टॉप 4 में जगह बनाने की काबिलियत है।

Advertisement

पीआर श्रीजेश ने 'जियोस्टार' के साथ बात करते हुए भारतीय टीम को दबाव से निपटने के लिए अहम सलाह दी। उन्होंने कहा, "एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप, ओलंपिक के बाद हॉकी का दूसरा सबसे बड़ा टूर्नामेंट है और जाहिर है कि पूरी दुनिया इसे देख रही है और सबकी नजरें आप पर हैं। इससे बहुत दबाव बनता है। हालांकि, आप इस दबाव का असर अपने खेल पर नहीं पड़ने दे सकते। जब आप इसके बारे में बहुत ज्यादा सोचने लगते हैं, तो आपका प्रदर्शन गिर जाता है। जब प्रदर्शन गिरता है, तो दबाव और बढ़ जाता है। इसी वजह से जरूरी है कि आप शांत रहें, अपनी भूमिका पर ध्यान दें और अपनी ट्रेनिंग पर भरोसा रखें। सबसे जरूरी बात यह है कि आप वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। आपने इसी के लिए मेहनत की है। बस इस पल का आनंद लें और पिच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।"

एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज वेल्स के खिलाफ शनिवार को करेगी। भारत के पूर्व कप्तान पीआर श्रीजेश का मानना है कि भारत के पास टॉप 4 में जगह बनाने की काबिलियत है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत को विश्व कप में ग्रुप डी में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत का सामना पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेल्स से होना है। 15 अगस्त को वेल्स से भिड़ने के बाद भारतीय टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंडसे 17 अगस्त को होगा। वहीं, ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से 19 अगस्त को होना है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार