साउथ कोरिया फुटबॉल संघ (केएफए) ने शनिवार को उन आरोपों को लेकर माफी मांगी, जिनमें कहा गया था कि साल 2011 और 2012 में साउथ कोरिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पहले और बाद में विदेशी रेफरी और मैच अधिकारियों के लिए सेक्सुअल मनोरंजन की व्यवस्था की गई थी। केएफए ने इस मामले पर खेद व्यक्त करते हुए विवाद के लिए माफी मांगी।

Advertisement

साउथ कोरिया फुटबॉल संघ की तरफ से यह माफी ऐसे समय में मांगी गई है, जब संघ फीफा वर्ल्ड कप 2026 से जल्द बाहर होने के बाद विवादों में घिरा हुआ है।

'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय मीडिया ने हाल ही में बताया था कि एसोसिएशन ने साल 2011 और 2012 में कई वर्ल्ड कप और ओलंपिक क्वालीफायर और फ्रेंडली मुकाबलों के दौरान विदेशी रेफरी और मैच अधिकारियों के लिए इस तरह के मनोरंजन का इंतजाम किया था।

केएफए ने कहा कि वह एक दशक से भी पहले की कथित अनियमितताओं से जुड़ी संसदीय सुनवाई, उसके मुख्यालय पर पुलिस की छापेमारी और मीडिया रिपोर्ट्स के कारण हुई निराशा और चिंता के लिए 'बेहद शर्मिंदा' है।

साउथ कोरिया फुटबॉल संघ ने कहा कि अभी ऐसी कोई गलत प्रथा या कॉर्पोरेट कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इसके साथ ही संघ ने पारदर्शिता और नैतिक मानकों को बेहतर बनाने और जनता का भरोसा फिर से हासिल करने के लिए बड़े सुधारों का वादा किया।

केएफए को हाल ही में राष्ट्रीय टीम के पूर्व हेड कोच होंग म्युंग-बो की नियुक्ति को लेकर जांच का सामना करना पड़ा है। साल 2024 की नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत इस हफ्ते की शुरुआत में पुलिस ने उसके मुख्यालय पर छापा मारा था।

पिछले महीने केएफए के पूर्व अध्यक्ष चुंग मोंग-ग्यू और होंग से राष्ट्रीय टीम के प्रबंधन और एसोसिएशन के कामकाज के बारे में सवाल पूछने के लिए एक संसदीय सुनवाई भी हुई थी। साउथ कोरिया के निराशाजनक वर्ल्ड कप अभियान के नतीजों के बीच, चुंग मोंग-ग्यू ने कुछ हफ्ते पहले कोरिया फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

केएफए को हाल ही में राष्ट्रीय टीम के पूर्व हेड कोच होंग म्युंग-बो की नियुक्ति को लेकर जांच का सामना करना पड़ा है। साल 2024 की नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत इस हफ्ते की शुरुआत में पुलिस ने उसके मुख्यालय पर छापा मारा था।

Also Read: LIVE Cricket Score

अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए, चुंग ने अपने कार्यकाल की सफलताओं और असफलताओं, दोनों को स्वीकार किया। एशिया की शीर्ष टीमों में से एक, कोरिया गणराज्य की राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम तब अपने चरम पर पहुंची जब वह फीफा वर्ल्ड कप 2002 में चौथे स्थान पर रही, जिसकी मेजबानी कोरिया ने जापान के साथ मिलकर की थी। टीम कोरिया सेमीफाइनल तक पहुंची लेकिन जर्मनी से हार गई, जो बाद में फाइनल में ब्राजील से हार गई थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार