Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय महिला शूटर्स का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय टीम ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल को अपने नाम किया। इसके साथ ही व्यक्तिगत स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन भी सिल्वर जीतने में सफल रहीं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी.जोसेफ विजय ने इलावेनिल वलारिवन और भारतीय महिला टीम को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "इलावेनिल वलारिवन को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई। वह उस भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं जिसने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता, और उन्होंने व्यक्तिगत कैटेगरी में भी सिल्वर मेडल हासिल किया। भारतीय महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियां तारीफ के काबिल हैं। इससे युवा पीढ़ी के सामने एक लक्ष्य तय होता है और उन्हें हिम्मत और हौसला मिलता है कि वे लगन के साथ मैदान में उतरें और सफलता हासिल करें। भारत का नाम रोशन करने वाली इन महिला खिलाड़ियों का जीत का सफर ऐसे ही और भी नए रिकॉर्ड बनाए।"
Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय महिला शूटर्स का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय टीम ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल को अपने नाम किया। इसके साथ ही व्यक्तिगत स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन भी सिल्वर जीतने में सफल रहीं।
Also Read: LIVE Cricket Score
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर्स का प्रदर्शन अब तक दमदार रहा है। तीसरे दिन भारतीय पुरुष शूटिंग टीम ने भी अपना दमखम दिखाया और 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद हिमांशु ढिल्लों और रुदाक्ष पाटिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में बेहतरीन खेल दिखाया। हिमांशु ने सिल्वर, जबकि रुदाक्ष ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत ने एशियन गेम्स में अब तक कुल 6 मेडल जीते हैं, जिसमें से 5 मेडल शूटिंग से आए हैं।