FIFA World Cup: स्विट्जरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में 3-1 से जीत दर्ज करते हुए अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपनी टीम के जज्बे और लड़ने की क्षमता को सराहा है।

Advertisement

मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड के विरुद्ध जीत के साथ लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। अर्जेंटीना अब गुरुवार को अटलांटा स्टेडियम में खेले जाने वाले सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी।

Advertisement

फीफा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले मेसी इस क्वार्टर फाइनल मैच में कोई गोल तो नहीं कर सके, लेकिन वे आखिरी सीटी बजने तक मैदान पर डटे रहे और टीम का हौसला बढ़ाते रहे। मुकाबले के 10वें मिनट में एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। मगर डैन न्डोये ने 67वें मिनट में गोल के साथ स्विट्जरलैंड को 1-1 से बराबरी पर ला दिया था। इसके बाद 'एक्स्ट्रा टाइम' में जूलियन अल्वारेज (112') और लौटारो मार्टिनेज (120+1') के गोल की मदद से अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड टीम को 3-1 से हराया।

'गोलडॉटकॉम' के अनुसार, मुकाबले के बाद मेसी ने कहा, "मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। यह बहुत मुश्किल से मिली जीत है। हमें पता था कि यह बहुत कड़ा मुकाबला होगा। आगे आने वाले मुकाबलों से पहले एक हफ्ता आराम से बिताने के लिए हमारे लिए यह कदम उठाना जरूरी था।"

फीफा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले मेसी इस क्वार्टर फाइनल मैच में कोई गोल तो नहीं कर सके, लेकिन वे आखिरी सीटी बजने तक मैदान पर डटे रहे और टीम का हौसला बढ़ाते रहे। मुकाबले के 10वें मिनट में एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। मगर डैन न्डोये ने 67वें मिनट में गोल के साथ स्विट्जरलैंड को 1-1 से बराबरी पर ला दिया था। इसके बाद 'एक्स्ट्रा टाइम' में जूलियन अल्वारेज (112') और लौटारो मार्टिनेज (120+1') के गोल की मदद से अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड टीम को 3-1 से हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

सोशल मीडिया पर जीत का जश्न मनाते हुए, मेसी ने इस मुश्किल जीत की कई तस्वीरें शेयर कीं और टीम की मानसिक मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "एक बार फिर हमें संघर्ष करना पड़ा, लेकिन यह टीम कभी उम्मीद नहीं छोड़ती। हम एक बार फिर दुनिया की चार सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल हैं। चलो आगे बढ़ें।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार