ब्राजील के फीफा वर्ल्ड कप के राउंड-ऑफ-16 से बाहर होने और स्टार फुटबॉलर नेमार के अंतरराष्ट्रीय संन्यास के ऐलान के बाद अब उनके क्लब करियर को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। ब्राजील मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बचपन के क्लब सैंटोस ने नेमार को अपने भविष्य पर विचार करने के लिए कुछ दिनों की छुट्टी दी है और उनके फैसले का इंतजार किया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय नेमार के सैंटोस के साथ मौजूदा अनुबंध में अभी छह महीने का समय बाकी है। हालांकि स्थानीय मीडिया में इस बात को लेकर अटकलें तेज हैं कि क्या अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद वह क्लब स्तर पर भी खेलना जारी रखेंगे या नहीं। बताया गया है कि सैंटोस प्रबंधन छुट्टियों के बाद नेमार और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके अगले कदम पर चर्चा करेगा।
नेमार फिलहाल अपने परिवार के साथ अमेरिका में ही समय बिताएंगे और उन्हें कम से कम 10 दिनों का अवकाश दिया गया है। उन्होंने रविवार को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में नॉर्वे के खिलाफ 2-1 की हार के बाद ब्राजील की राष्ट्रीय टीम से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इस हार के साथ ब्राजील का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सफर समाप्त हो गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय नेमार के सैंटोस के साथ मौजूदा अनुबंध में अभी छह महीने का समय बाकी है। हालांकि स्थानीय मीडिया में इस बात को लेकर अटकलें तेज हैं कि क्या अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद वह क्लब स्तर पर भी खेलना जारी रखेंगे या नहीं। बताया गया है कि सैंटोस प्रबंधन छुट्टियों के बाद नेमार और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके अगले कदम पर चर्चा करेगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
जनवरी 2025 में अपने बचपन के क्लब सैंटोस में वापसी करने वाले नेमार ने अब तक सभी प्रतियोगिताओं में 43 मैच खेले हैं। ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने लगातार चोटों और लगभग तीन साल की अंतरराष्ट्रीय गैरमौजूदगी के बावजूद उन्हें विश्व कप टीम में शामिल किया था। टूर्नामेंट में नेमार दो मुकाबलों में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे और नॉर्वे के खिलाफ पेनल्टी पर गोल भी किया। अब फुटबॉल जगत की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नेमार क्लब स्तर पर अपना करियर जारी रखते हैं या संन्यास का फैसला लेते हैं।