अहमदाबाद पोलो टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। गुजरात पोलो क्लब द्वारा आयोजित और अदाणी ग्रुप द्वारा समर्थित तीन दिवसीय कार्यक्रम गुजरात में अब तक का सबसे बड़ा पोलो फेस्टिवल है।

Advertisement

शेला में गुजरात पोलो क्लब मैदान में हुई ओपनिंग सेरेमनी में एक बड़े ग्रुप ने डांस परफॉर्मेंस दिया। इसके बाद मशहूर एक्रोबैटिक डांस ग्रुप वी अनबीटेबल ने परफॉर्म किया। प्रतियोगिता की आधिकारिक शुरुआत पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने टीम मालिकों के साथ मिलकर ट्रॉफी अनावरण के साथ की। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे।

Advertisement

पहले दिन जिंदल पैंथर्स ने पहले मैच में मेफेयर पोलो के खिलाफ खेला। इसके बाद एनएवी यूनिकॉर्न्स का मुकाबला पुणे वॉरियर्स से हुआ। तीसरे मुकाबले में केपी किंग्स का मुकाबला अदाणी आर्चर्स से हुआ। मैचों के बीच घुड़सवारी के खेल दिखाए गए।

गुजरात पोलो क्लब के प्रमोटर अर्पण गुप्ता ने कहा, "यह टूर्नामेंट गुजरात में पोलो को इस तरह से लाने के बारे में है जैसा पहले कभी अनुभव नहीं किया गया। पहले दिन का रिस्पॉन्स बहुत अच्छा रहा है और इससे हमारा यह विश्वास और पक्का होता है कि अहमदाबाद पोलो को एक बड़े खेल और कल्चरल इवेंट के तौर पर अपनाने के लिए तैयार है।”

टूर्नामेंट में 30 से ज्यादा पोलो खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से कम से कम 25 ने पूर्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला किया है। पहले दिन के खेल ने पूरे इवेंट का माहौल रोमांचक बना दिया है।

गुजरात पोलो क्लब के प्रमोटर अर्पण गुप्ता ने कहा, "यह टूर्नामेंट गुजरात में पोलो को इस तरह से लाने के बारे में है जैसा पहले कभी अनुभव नहीं किया गया। पहले दिन का रिस्पॉन्स बहुत अच्छा रहा है और इससे हमारा यह विश्वास और पक्का होता है कि अहमदाबाद पोलो को एक बड़े खेल और कल्चरल इवेंट के तौर पर अपनाने के लिए तैयार है।”

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अहमदाबाद पोलो टूर्नामेंट का मकसद गुजरात में विरासत और संस्कृति से जुड़े खेल में नई जान फूंकते हुए इसका सालाना आयोजन है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार