कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी और 2036 ओलंपिक के लिए अहमदाबाद की दावेदारी ने शहर में फाइव-स्टार होटल और हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट्स के निर्माण में तेजी ला दी है।
म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, अहमदाबाद के मुताबिक, 2025 में करीब 9 होटलों को मंजूरी दी गई थी, जिसका निर्माण चल रहा है। 2026 में चार और होटलों के निर्माण मंजूरी दी गई है। सिंधु भवन रोड और आस-पास के इलाकों में पांच नए फाइव-स्टार होटल प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं, जिनमें से तीन पहले से ही बन रहे हैं। साबरमती नदी के पश्चिमी किनारे पर 200-300 कमरों वाला एक 16-मंजिला फाइव-स्टार होटल, साथ ही एक कन्वेंशन और एग्जिबिशन सेंटर बनाने की भी योजना है। पूरे अहमदाबाद में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स भी डेवलप किए जा रहे हैं।
अहमदाबाद के म्युनिसिपल कमिश्नर बंछानिधि पाणी ने आईएएनएस से कहा, "2025 में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एरिया में हमने लगभग नौ होटलों को मंजूरी दी है जिनका निर्माण अभी चल रहा है। 2026 में चार और होटलों को स्वीकृति दी गई है जिनका निर्माण कार्य भी जारी है। अहमदाबाद शहर में अलग-अलग जगहों पर बड़ी संख्या में होटल बन रहे हैं।"
होटल एसोसिएशन, अहमदाबाद के अध्यक्ष, नरेंद्र सोमानी ने कहा, "कॉमनवेल्थ- 2030 की तैयारी चल रही है। हम देख रहे हैं कि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स (बुनियादी ढांचा परियोजनाएं) और हमारे हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट्स हर जगह बन रहे हैं। अभी सिंधु भवन रोड के आसपास तीन होटलों का निर्माण शुरू हो चुका है। दो या तीन और होटलों की योजना मंजूरी के लिए नगर निगम को भेजी गई है। उन पर काम जल्द ही शुरू होने वाला है रिवर फ्रंट पर एक बड़े कन्वेंशन सेंटर और एक बड़े फाइव-स्टार होटल के साथ-साथ एयरपोर्ट के पास एक या दो नए होटल भी बन रहे हैं।"
अहमदाबाद के म्युनिसिपल कमिश्नर बंछानिधि पाणी ने आईएएनएस से कहा, "2025 में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एरिया में हमने लगभग नौ होटलों को मंजूरी दी है जिनका निर्माण अभी चल रहा है। 2026 में चार और होटलों को स्वीकृति दी गई है जिनका निर्माण कार्य भी जारी है। अहमदाबाद शहर में अलग-अलग जगहों पर बड़ी संख्या में होटल बन रहे हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन अहमदाबाद में होना है। भारत सरकार 2036 में होने वाले ओलंपिक की मेजबानी के लिए दावेदारी कर रही है। अगर भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी मिलती है, तो मेजबान शहर अहमदाबाद ही होगा। यही वजह है कि अहमदाबाद में निर्माण कार्य में तेजी देखी जा रही है।