एएफसी अजाक्स ने अनुभवी गोलकीपर मार्क-आंद्रे टेर स्टेगन को साइन करने के लिए एफसी बार्सिलोना के साथ आधिकारिक समझौता कर लिया है। 34 वर्षीय खिलाड़ी एक सीजन के लिए लोन डील पर एम्स्टर्डम स्थित क्लब से जुड़ेंगे। इससे पहले, वह जनवरी में अस्थायी रूप से ला लीगा चैंपियन बार्सिलोना को छोड़कर लोन पर गिरोना गए थे।

Advertisement

30 अप्रैल 1992 को जर्मनी के मोनचेंग्लादबाख में जन्मे टेर स्टेगन ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत बोरूसिया मोनचेंग्लादबाख के साथ की थी। अपने घरेलू क्लब के लिए साढ़े तीन सीजन और 127 मैच खेलने के बाद, उन्होंने साल 2014 में एफसी बार्सिलोना के साथ करार किया था।

टेर स्टेगन ने साल 2015 में बार्सिलोना के साथ चैंपियंस लीग जीती थी। 'ब्लौग्राना' (बार्सिलोना) के साथ 21 ट्रॉफियां जीतने वाले टेर स्टेगन ने क्लब के लिए 423 मैच खेले हैं। वह एफसी बार्सिलोना के लिए सर्वाधिक आधिकारिक मैच खेलने वाले 11वें खिलाड़ी और लियोनेल मेसी के बाद दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं।

जर्मनी के लिए 44 मुकाबले खेल चुके इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन का दूसरा हिस्सा गिरोना एफसी में लोन पर बिताया था, जो हेड कोच मिचेल सांचेज द्वारा संचालित स्पेनिश क्लब है।

अजाक्स के डायरेक्टर जॉर्डी क्रुइफ ने इस मुश्किल डील को आखिरकार पूरा करने के बाद बहुत खुशी जताई। क्रुइफ ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "मार्क का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है और उनकी खूबियों को सभी जानते हैं। वे हमारी टीम में तुरंत शामिल होने वाले खिलाड़ी हैं। मार्क और मैं एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और मैं उनके साथ फिर से काम करने के लिए उत्साहित हूं। हम उन्हें यहां लाने के लिए काफी समय से काम कर रहे थे, इसलिए हमें बहुत खुशी है कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है और अब वे काम शुरू कर सकते हैं।"

जर्मनी के लिए 44 मुकाबले खेल चुके इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन का दूसरा हिस्सा गिरोना एफसी में लोन पर बिताया था, जो हेड कोच मिचेल सांचेज द्वारा संचालित स्पेनिश क्लब है।

Also Read: LIVE Cricket Score

अजाक्स पिछले सीजन की निराशाजनक और उतार-चढ़ाव भरी मुहिम से उबरने की कोशिश कर रहा है, जिसमें टीम डच एरेडिविजी में पांचवें स्थान पर रही थी। क्लब ने तीसरे स्तर की यूरोपीय प्रतियोगिता यूईएफए कॉन्फ्रेंस लीग के क्वालीफाइंग राउंड में अपनी तैयारियां पहले ही शुरू कर दी हैं। अजाक्स शुक्रवार को पहले चरण के मुकाबले में अपने घरेलू मैदान पर शेलबोर्न की मेजबानी करेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार