Yonex Sunrise India Open: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने गुरुवार को ऑल इंडिया ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस को हराया। इससे पहले लक्ष्य ने पहले राउंड में बड़ा उलटफेर करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन शि यू को हराया था।

Advertisement

24 साल के भारतीय खिलाड़ी ने एक घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में लोंग एंगस को 21-19, 21-23, 21-10 से हराया। यह सेन की एंगस के खिलाफ पहली जीत है। इससे पहले उन्हें हांगकांग के खिलाड़ी के खिलाफ 3 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी, जिसमें 2023 मलेशिया मास्टर्स में मिली हार भी शामिल थी। 2022 ऑल इंग्लैंड फाइनलिस्ट सेन ने अपने हांगकांग के विरोधी के खिलाफ आक्रामक आगाज किया और पूरे शुरुआती गेम में अपनी बढ़त बनाए रखी। हालांकि, लोंग ने लगातार तीन प्वाइंट जीतकर स्कोर को 19-19 की बराबरी पर ला दिया, लेकिन सेन ने अगले दो प्वाइंट लेकर गेम अपने नाम कर लिया।

Advertisement

एक समय पर लग रहा था कि सेन दूसरे गेम को भी आसानी से जीत जाएंगे। वह दूसरे गेम में 11-4 से आगे चल रहे थे, लेकिन लोंग एंगस ने धीरे-धीरे मैच में वापसी की। हांगकांग के अनुभवी खिलाड़ी ने 17-20 से लगातार तीन मैच प्वाइंट बचाए और फिर 20-21 के स्कोर पर एक प्वाइंट और बचाया और मैच को निर्णायक गेम में अपने नाम कर लिया।

24 साल के भारतीय खिलाड़ी ने एक घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में लोंग एंगस को 21-19, 21-23, 21-10 से हराया। यह सेन की एंगस के खिलाफ पहली जीत है। इससे पहले उन्हें हांगकांग के खिलाड़ी के खिलाफ 3 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी, जिसमें 2023 मलेशिया मास्टर्स में मिली हार भी शामिल थी। 2022 ऑल इंग्लैंड फाइनलिस्ट सेन ने अपने हांगकांग के विरोधी के खिलाफ आक्रामक आगाज किया और पूरे शुरुआती गेम में अपनी बढ़त बनाए रखी। हालांकि, लोंग ने लगातार तीन प्वाइंट जीतकर स्कोर को 19-19 की बराबरी पर ला दिया, लेकिन सेन ने अगले दो प्वाइंट लेकर गेम अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि टैक्टिकली मेरा खेल दोनों ही गेम में सही खेल रहा था, और बस आखिरी कुछ प्वाइंट्स में मैं प्लान पर नहीं टिका। काफी गलतियां कीं, लेकिन आपके लिए जरूरी यह होता है कि आप पहला, दूसरा गेम भूलकर तीसरे गेम पर फोकस करें और उसी प्लान के साथ खेलना महत्वपूर्ण था जो काम कर रहा था।"सिंगल्स में बचे अकेले भारतीय सेन का सामना अब चीन के छठे सीड ली शि फेंग और आयरलैंड के न्हाट गुयेन के बीच होने वाले मैच के विनर से होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार