दो दिवसीय ऑल इंडिया जज बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे सीजन की शुरुआत शनिवार को रांची के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में हुई। चैंपियनशिप में नौ राज्यों के 31 हाई कोर्ट जज हिस्सा ले रहे हैं।
चैंपियनशिप का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टी.एस. चौहान ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता में बतौर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे न्यायाधीशों को बैडमिंटन भेंट की। मुख्य न्यायाधीश के साथ सभी प्रतिभागियों ने तस्वीर भी खिंचवाई।
इस अवसर पर टी.एस. चौहान ने कहा, "खेल हर किसी की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा है। स्वस्थ रहने के लिए, न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य पर बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है, जिसे नजरअंदाज या कम करके नहीं आंका जा सकता। इसलिए, सभी के लिए किसी न किसी तरह का खेल खेलना जरूरी है।"
कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं ओलंपियन निक्की प्रधान ने कहा, "खेल हर व्यक्ति के लिए जरूरी हैं क्योंकि हम जितना ज्यादा खेलते हैं, हमारी फिटनेस उतनी ही बेहतर रहती है। हमारी सेहत अच्छी रहती है। हमारी सेहत अच्छी रहती है, तो जो भी काम हम करना चाहते हैं, उसे करने में सफलता मिलती है। सेहत अच्छी नहीं होने पर हमें सही निर्णय लेने में परेशानी होती है।
इस अवसर पर टी.एस. चौहान ने कहा, "खेल हर किसी की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा है। स्वस्थ रहने के लिए, न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य पर बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है, जिसे नजरअंदाज या कम करके नहीं आंका जा सकता। इसलिए, सभी के लिए किसी न किसी तरह का खेल खेलना जरूरी है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
यह राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट है। इसका उद्देश्य न्यायाधीशों के बीच खेल भावना, आपसी सौहार्द, और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।