भारत के युकी भांबरी और अमेरिका के रयान सेगरमैन की जोड़ी ने रविवार को एटीपी 250 अल्माटी ओपन में मेंस डबल्स का खिताब अपने नाम किया। इस जोड़ी ने रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रिया के लुकास मीडलर और नील ओबरलीटनर को तीन सेटों में हराया।

1 घंटे 26 मिनट तक चले इस मुकाबले में भारतीय-अमेरिकी जोड़ी ने अल्माटी एरिना में 7-6(3), 6-7(1), [10-2] से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। यह भांबरी का पांचवां एटीपी टूर खिताब है।

पहला सेट काफी कड़ा रहा, जिसमें दोनों टीमों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी सर्विस बरकरार रखी। अंत में, सेट का फैसला टाईब्रेक में हुआ, जहां भांबरी और सेगरमैन ने 7-3 से जीत हासिल की। दूसरे सेट में ऑस्ट्रियाई जोड़ी ने वापसी की और टाईब्रेक में 7-1 से दबदबा बनाते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया, जिससे मुकाबला निर्णायक टाईब्रेक तक पहुंचा।

निर्णायक टाईब्रेक में भांबरी और सेगरमैन ने शुरुआत से ही खेल पर नियंत्रण बना लिया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10-2 से जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया। इस दौरान, भारतीय-अमेरिकी जोड़ी ने छह ऐस लगाए और केवल एक डबल फॉल्ट किया। उनके ऑस्ट्रियाई प्रतिद्वंद्वियों ने तीन ऐस लगाए और एक डबल फॉल्ट किया।

मार्च में, भांबरी ने इंडियन वेल्स में एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर अपने करियर का पहला सेमीफाइनल खेला था। इससे पहले वे मास्टर्स 1000 स्तर पर दो बार डबल्स के क्वार्टर फाइनल तक पहुंच चुके थे। उनके पिछले दो क्वार्टर फाइनल इंडियन वेल्स (गोरानसन के साथ) और मियामी मास्टर्स (नुनो बोर्जेस के साथ) में थे।

फरवरी में भांबरी एटीपी रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व नंबर 20 रैंकिंग पर पहुंचे थे। इसके साथ ही वह रोहन बोपन्ना के बाद पुरुष युगल में विश्व के शीर्ष-20 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

मार्च में, भांबरी ने इंडियन वेल्स में एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर अपने करियर का पहला सेमीफाइनल खेला था। इससे पहले वे मास्टर्स 1000 स्तर पर दो बार डबल्स के क्वार्टर फाइनल तक पहुंच चुके थे। उनके पिछले दो क्वार्टर फाइनल इंडियन वेल्स (गोरानसन के साथ) और मियामी मास्टर्स (नुनो बोर्जेस के साथ) में थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार