इंग्लिश फुटबॉल क्लब फुलहम एफसी ने अल्वारो अर्बेलोआ को अपना नया हेड कोच नियुक्त करने की घोषणा की है। क्लब ने अर्बेलोआ के साथ तीन साल का करार किया है, जिसके तहत वह 2029 की गर्मियों तक टीम के साथ जुड़े रहेंगे। वह क्रेवन कॉटेज में मार्को सिल्वा की जगह लेंगे, जिन्होंने बेनफिका से जुड़ने का फैसला किया है।
43 वर्षीय अर्बेलोआ इससे पहले स्पेनिश दिग्गज रियल मैड्रिड से जुड़े हुए थे। उन्होंने पिछले सीजन के अंत में रियल मैड्रिड का साथ छोड़ा था। अब फुलहम के साथ उनका यह नया सफर शुरू होगा, जहां उनसे क्लब को आगे ले जाने की उम्मीद की जा रही है। नए क्लब से जुड़ने के बाद अर्बेलोआ ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि फुलहम जैसे ऐतिहासिक क्लब का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वह फुलहम के फैंसों के सामने क्रेवन कॉटेज के माहौल को महसूस करने और खिलाड़ियों के साथ प्री-सीजन की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम और फैंस मिलकर एक शानदार सफर तय करेंगे।
अर्बेलोआ का कोचिंग करियर रियल मैड्रिड की युवा टीम से शुरू हुआ था। पूर्व खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने रियल मैड्रिड के लिए काफी समय बिताया था। इसके बाद क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज ने उन्हें अंडर-14 टीम की जिम्मेदारी दी, जहां उन्होंने अपने कोचिंग सफर की शुरुआत की।
43 वर्षीय अर्बेलोआ इससे पहले स्पेनिश दिग्गज रियल मैड्रिड से जुड़े हुए थे। उन्होंने पिछले सीजन के अंत में रियल मैड्रिड का साथ छोड़ा था। अब फुलहम के साथ उनका यह नया सफर शुरू होगा, जहां उनसे क्लब को आगे ले जाने की उम्मीद की जा रही है। नए क्लब से जुड़ने के बाद अर्बेलोआ ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि फुलहम जैसे ऐतिहासिक क्लब का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वह फुलहम के फैंसों के सामने क्रेवन कॉटेज के माहौल को महसूस करने और खिलाड़ियों के साथ प्री-सीजन की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम और फैंस मिलकर एक शानदार सफर तय करेंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
कैस्टिला के साथ उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं रहा। जाबी अलोंसो के जाने के बाद उन्हें रियल मैड्रिड की पहली टीम की जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला। उनके नेतृत्व में टीम ने ला लीगा में दूसरा स्थान हासिल किया। हालांकि, रियल मैड्रिड में उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि चैंपियंस लीग में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा। उनकी टीम ने पेप गार्डियोला की मैनचेस्टर सिटी को 5-1 से हराया।