दूसरी वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा को बाएं हाथ की कलाई में चोट के कारण 'सिंगापुर ओपन' से अपना नाम वापस लेना पड़ा है। इसी के साथ डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट में एशियाई दौरे की शुरुआत करने की उनकी उम्मीदें खत्म हो गईं।

Advertisement

वर्ल्ड नंबर 11 अमेरिकी खिलाड़ी को इस हफ्ते सिंगापुर में अपना डेब्यू करना था। उन्हें पहले राउंड में 'बाई' मिला था और दूसरे राउंड में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की तालिया गिब्सन से होना था, जिन्होंने फियोना फेरो को मात दी थी।

इसके बजाय, 'लकी लूजर' विक्टोरिया मोर्वायोवा को मेन ड्रॉ में जगह दी गई है, जो गिब्सन का सामना करेंगी। 296वें नंबर की स्लोवाक खिलाड़ी को सप्ताहांत में क्वालीफाइंग के आखिरी राउंड में जोआना गारलैंड से हार का सामना करना पड़ा था।

अमांडा अनिसिमोवा यूएस ओपन में अपने अच्छे प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख सकी थीं; वहां अनास्तासिया पोतापोवा से हारने के बाद उन्हें तीसरे राउंड से बाहर होना पड़ा था।

25 वर्षीय खिलाड़ी ने 2026 में डब्ल्यूटीए टूर ड्रिवन बाय मर्सिडीज-बेंज में 22-12 का रिकॉर्ड बनाया है और सिंगापुर में सीजन का अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने पिछले साल बीजिंग में ट्रॉफी अपने नाम की थी। अनिसिमोवा की फिटनेस की स्थिति ही अब तय कर सकती है कि क्या वह चाइना ओपन के लिए वापसी कर सकती हैं या नहीं?

अमांडा अनिसिमोवा यूएस ओपन में अपने अच्छे प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख सकी थीं; वहां अनास्तासिया पोतापोवा से हारने के बाद उन्हें तीसरे राउंड से बाहर होना पड़ा था।

Also Read: LIVE Cricket Score

अमेरिकी खिलाड़ी एलिसिया पार्क्स ने 'लकी लूजर' मेई यामागुची को 6-4, 6-3 से हराकर 'राउंड ऑफ 16' में जगह बनाई। वहीं, यूक्रेन की ओलेक्सांद्रा ओलिनिकोवा ने मंगलवार को विवियन वोल्फ को 6-1, 7-6(5) से हराकर लगातार सेटों में एक और जीत दर्ज की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार