FEI Jumping World Challenge: नेशनल घुड़सवारी चैंपियनशिप-2025 पीएपी में करवाई जा रही है। यह चैंपियनशिप 15 फरवरी से 23 फरवरी तक जालंधर में पीएपी कैंपस में आयोजित की जाएगी।

Advertisement

एडीजीपी एम ऍफ़ फारूकी ने प्रेस वार्ता ने कहा कि पीएपी में यह घुड़सवारी प्रतियोगिता तीसरी बार करवाई जा रही है। इससे पहले 2016 और 2017 में पीएपी में नेशनल घुड़सवारी चैंपियनशिप (टैंट पेगिंग) का आयोजन किया गया था।

Advertisement

इस बार इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रांतीय पुलिस की घुड़सवारी टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें सेना, अर्धसैनिक बलों की टीमों के अलावा कुछ निजी क्लबों की कुल 15 टीमें शामिल होगी। इसमें 125 घोड़े और घुड़सवारी खिलाड़ी भाग लेंगे। डीआइजी इंदरबीर सिंह के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की घुड़सवारी टीम भी अपने 20 एथलीटों के साथ इस चैंपियनशिप में भाग लेगी।

इस बार दिलचस्प और अनोखी बात यह होगी कि पंजाब पुलिस में पहली बार आईपीएस अधिकारी राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप के दौरान प्रतियोगिताओं के संचालन और मूल्यांकन के लिए भारतीय घुड़सवारी संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी सदस्यों को नियुक्त किया गया है। इस चैंपियनशिप में 2 अलग-अलग टीमों के 15 से 20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

इस बार इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रांतीय पुलिस की घुड़सवारी टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें सेना, अर्धसैनिक बलों की टीमों के अलावा कुछ निजी क्लबों की कुल 15 टीमें शामिल होगी। इसमें 125 घोड़े और घुड़सवारी खिलाड़ी भाग लेंगे। डीआइजी इंदरबीर सिंह के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की घुड़सवारी टीम भी अपने 20 एथलीटों के साथ इस चैंपियनशिप में भाग लेगी।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार