दुनिया की पहली पेशेवर तीरंदाजी लीग, आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल), दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जारी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ आयोजकों ने इसके पहले सीजन की अपार सफलता का जश्न मनाया।

Advertisement

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता राम चरण एपीएल के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने इस कॉन्फ्रेंस से पहले पीएम मोदी से मुलाकात की। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

Advertisement

इन्हें शेयर करते हुए राम चरण ने लिखा, “अनिल कामिनेनी गारू के नेतृत्व में आयोजित दुनिया की पहली तीरंदाजी प्रीमियर लीग की सफलता पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन और खेलों के प्रति उनका जुनून हमें दुनिया भर में तीरंदाजी की विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने में मदद करेगा। सभी एथलीट्स को बधाई—हमें उम्मीद है कि बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए और भी कई खिलाड़ी इस अद्भुत खेल से जुड़ेंगे।”

आर्चरी प्रीमियर लीग भारत का पहला फ्रेंचाइजी-आधारित तीरंदाजी टूर्नामेंट है, जिसे भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा 2025 में लॉन्च किया गया। इसमें 6 टीमें शामिल हैं, पृथ्वीराज योद्धा, माइटी मराठा, काकतीय नाइट्स, राजपुताना रॉयल्स, चेरो आर्चर, और चोला चीफ्स। इन टीमों में कुल 36 भारतीय तीरंदाजों और 12 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगियों को शामिल किया गया है। राजपुताना रॉयल्स और माइटी मराठा के बीच पहले सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

इस लीग के पहले सीजन को सफलतापूर्वक फाइनल तक पहुंचाने के लिए इसका जश्न मनाया गया। इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई जिसमें अभिनेता राम चरण, भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. जोरिस, भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, तीरंदाजी प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अनिल कामिनेनी और भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव वीरेंद्र सचदेवा सहित कई प्रमुख भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजों ने भी शिरकत की।

आर्चरी प्रीमियर लीग भारत का पहला फ्रेंचाइजी-आधारित तीरंदाजी टूर्नामेंट है, जिसे भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा 2025 में लॉन्च किया गया। इसमें 6 टीमें शामिल हैं, पृथ्वीराज योद्धा, माइटी मराठा, काकतीय नाइट्स, राजपुताना रॉयल्स, चेरो आर्चर, और चोला चीफ्स। इन टीमों में कुल 36 भारतीय तीरंदाजों और 12 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगियों को शामिल किया गया है। राजपुताना रॉयल्स और माइटी मराठा के बीच पहले सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस दौरान आयोजकों ने यह उम्मीद भी जताई कि खेलों में तीरंदाजी हमारा मेन स्पोर्ट्स बने और ओलंपिक में आर्चरी में मेडल लेकर आएं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार