आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) का दूसरा सीजन 'सिटी ऑफ पर्ल्स' में खेला जाएगा। 8 से 18 अक्टूबर तक, हैदराबाद के नेकलेस रोड पर स्थित पीपल्स प्लाज में 11 दिनों तक 6 फ्रेंचाइजी दुनिया के कई बेहतरीन तीरंदाजों के साथ लीग खेलेंगी।
आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) की तरफ से शुरू की गई और तेलंगाना सरकार के समर्थन प्राप्त यह लीग, पिछले साल नई दिल्ली में हुए ऐतिहासिक पहले सीजन की सफलता को आगे बढ़ाएगी। आर्चरी प्रीमियर लीग का पहला सीजन राजपूताना रॉयल्स ने अपने नाम किया था।
भारत के प्रमुख तीरंदाजों में पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 और चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी, चार बार के ओलंपियन अतानु दास, 2023 कंपाउंड वर्ल्ड चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट ओजस देवतले, टॉप कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा, अभिषेक वर्मा और ओलंपियन अंकिता भकत शामिल हैं। इनके साथ कई इंटरनेशनल स्टार्स भी इस लीग में हिस्सा लेंगे।
2025 में आर्चरी में भारत की ओलंपिक मेडल जीतने की संभावनाओं को मजबूत करने के मकसद से शुरू की गई आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) को एक ऐसे प्लेटफॉर्म के तौर पर बनाया गया था, जो भारतीय तीरंदाजों को हाई-परफॉर्मेंस वाले माहौल में मुकाबला करने का मौका देता है।
भारत के प्रमुख तीरंदाजों में पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 और चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी, चार बार के ओलंपियन अतानु दास, 2023 कंपाउंड वर्ल्ड चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट ओजस देवतले, टॉप कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा, अभिषेक वर्मा और ओलंपियन अंकिता भकत शामिल हैं। इनके साथ कई इंटरनेशनल स्टार्स भी इस लीग में हिस्सा लेंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
11 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में छह टीमें (माइटी मराठा, राजपूताना रॉयल्स, पृथ्वीराज योद्धा, काकतीय नाइट्स, चेरो आर्चर और चोल चीफ्स) हिस्सा लेंगी। इसमें कुल 48 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रिकर्व और कंपाउंड कैटेगरी में मुकाबला करेंगे। प्रत्येक टीम में आठ तीरंदाजों का मिला-जुला स्क्वाड होगा और मुकाबला 'डबल राउंड-रॉबिन' फॉर्मेट में खेला जाएगा। लीग स्टेज के आखिर में टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और 18 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला होगा। टूर्नामेंट के लिए टीम स्क्वाड, खिलाड़ियों के साइन-अप, मैच शेड्यूल और ब्रॉडकास्ट पार्टनर के बारे में और जानकारी आने वाले हफ्तों में दी जाएगी।