अर्जेंटीना को फीफा की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। 'ला एल्बिसेलेस्टे' (अर्जेंटीना टीम) के खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली जीत का जश्न एक ऐसा बैनर लेकर मनाया, जो फॉकलैंड द्वीप पर उनके देश के दावे का समर्थन करता है।

Advertisement

मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच के अंतिम क्षणों में एंजो फर्नांडीज और लाउतारो मार्टिनेज ने गोल कर टीम को शानदार जीत दिलाई। जीत के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने "लास माल्विनास सोन आरहेनतीनास" (जिसका मतलब है "फॉकलैंड अर्जेंटीना का है") लिखा हुआ बैनर लेकर जश्न मनाया और फिर उसे पिच पर ही छोड़ दिया।

दक्षिण-पश्चिम अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र, फॉकलैंड द्वीप, ब्रिटेन और अर्जेंटीना के बीच संप्रभुता के विवाद का विषय रहा है। फॉकलैंड, अर्जेंटीना के अटलांटिक तट के पास द्वीपों का एक समूह है, लेकिन यह एक ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र के रूप में काम करता है। संप्रभुता पर विवाद के कारण अर्जेंटीना ने 1982 में इस क्षेत्र पर हमला किया था। ब्रिटेन ने अटलांटिक के पार अपना बेड़ा भेजा और 74 दिनों के संघर्ष के बाद द्वीपों पर फिर से कब्जा कर लिया था। इस संघर्ष में 907 लोगों की मौत हुई थी।

टीम की सेमीफाइनल में जीत के बाद अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति विक्टोरिया विलारुएल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "फॉकलैंड अर्जेंटीना का है। उन्होंने स्टेडियम में इन्हें लाने पर रोक लगा दी और भूल गए कि ये हमारे खून और हमारे दिलों में बसे हैं।" हालांकि सेमीफाइनल से पहले अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति विक्टोरिया विलारुएल ने कहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला सिर्फ एक फुटबॉल मैच नहीं है। उन्होंने कहा कि यह फॉकलैंड (माल्विनास) द्वीपों से जुड़ी भावनाओं, डिएगो माराडोना की विरासत और लियोनेल मेसी के आखिरी विश्व कप से भी जुड़ा है। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अर्जेंटीना अपनी आखिरी सांस तक फॉकलैंड द्वीपों पर अपना दावा करता रहेगा और टीम को पूरे जोश के साथ खेलना चाहिए।

दक्षिण-पश्चिम अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र, फॉकलैंड द्वीप, ब्रिटेन और अर्जेंटीना के बीच संप्रभुता के विवाद का विषय रहा है। फॉकलैंड, अर्जेंटीना के अटलांटिक तट के पास द्वीपों का एक समूह है, लेकिन यह एक ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र के रूप में काम करता है। संप्रभुता पर विवाद के कारण अर्जेंटीना ने 1982 में इस क्षेत्र पर हमला किया था। ब्रिटेन ने अटलांटिक के पार अपना बेड़ा भेजा और 74 दिनों के संघर्ष के बाद द्वीपों पर फिर से कब्जा कर लिया था। इस संघर्ष में 907 लोगों की मौत हुई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

यह पहली बार नहीं है जब फॉकलैंड से जुड़े बैनर को लेकर अर्जेंटीना विवादों में घिरा हो। इससे पहले 2014 में स्लोवेनिया के खिलाफ एक दोस्ताना मैच से पहले खिलाड़ियों ने इसी संदेश वाला बैनर दिखाया था। उस मामले में फीफा ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन पर 20,000 पाउंड का जुर्माना लगाया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार