Viktor Gyokeres: आर्सेनल ने स्वीडिश स्ट्राइकर विक्टर ग्योकरेस को स्पोर्टिंग लिस्बन से 55 मिलियन पाउंड (लगभग 74 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में साइन कर लिया है, जिसमें 8.5 मिलियन पाउंड तक का इनसेंटिव्स भी शामिल हो सकता है।

Advertisement

ग्योकरेस ने शनिवार को मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद लंदन स्थित क्लब के साथ पांच साल का अनुबंध किया है। अब वह सिंगापुर में अपनी नई टीम के साथ जुड़ेंगे।

Advertisement

स्पोर्टिंग के साथ अपने दो सीजन के दौरान, विक्टर ग्योकेरेस ने टीम को लगातार दो प्राइमेरा लीगा खिताब, एक नेशनल कप जिताने में मदद की और दोनों सीजन में लीग के टॉप स्कोरर भी रहे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वीडन के लिए अपने पिछले 17 मैचों में 12 गोल किए हैं।

27 वर्षीय ग्योकेरेस ने पिछले सीजन पुर्तगाल लीग में 39 गोल किए। उन्होंने कहा, "मुझे बस यही लगा कि यह क्लब मेरे लिए बिल्कुल सही है।"

ग्योकेरेस ने बताया कि पिछले नवंबर में यूईएफए चैंपियंस लीग में आर्सेनल के हाथों अपनी टीम की 5-1 से हार उनके फैसले में एक बड़ा कारण बनी।

उन्होंने कहा, "जब मैं पिछले सीजन में आर्सेनल के खिलाफ खेल रहा था, तो मुझे अहसास हुआ कि यह एक बहुत ही मजबूत टीम है। इसके खिलाफ खेलना बहुत मुश्किल है। यही वजह रही कि मैंने आर्सेनल को चुना। यकीनन क्लब का समृद्ध इतिहास और इसके विशाल फैनबेस ने भी मुझे आकर्षित किया।"

Advertisement

ग्योकेरेस ने बताया कि पिछले नवंबर में यूईएफए चैंपियंस लीग में आर्सेनल के हाथों अपनी टीम की 5-1 से हार उनके फैसले में एक बड़ा कारण बनी।

Also Read: LIVE Cricket Score

आर्सेनल इस ग्रीष्म ऋतु के ट्रांसफर मार्केट में काफी सक्रिय रहा है। इस टीम ने स्पेन के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर मार्टिन जुबीमेंडी, ब्रेंटफोर्ड से क्रिश्चियन नॉरगार्ड, चेल्सी के जोड़ीदार केपा अरियाजाबलागा और नोनी मडुएके और वेलेंसिया के स्पेन अंडर-21 डिफेंडर क्रिश्चियन मोस्केरा जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार