पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन में स्वर्ण पदक जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। वह नौवें स्थान पर रहे थे। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद किसी को नहीं थी। खराब प्रदर्शन के बाद हो रही आलोचना के बीच अरशद नदीम ने अपना नाम लॉजेन डायमंड लीग से वापस ले लिया है।

Advertisement

अरशद नदीम के लॉजेन डायमंड लीग नाम वापस लेने का मतलब यह है कि भारत-पाकिस्तान के दर्शकों को नीरज-चोपड़ा और नदीम की प्रतिस्पर्धा देखने को नहीं मिलेगी। यह प्रतियोगिता 21 अगस्त को होनी थी।

नदीम के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, वह फिलहाल लाहौर के पंजाब स्टेडियम में कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके बाद वह विदेश में ट्रेनिंग में लेंगे। जानकारी के मुताबिक, नदीम लॉजेन डायमंड लीग के बजाय एशियन गेम्स पर ध्यान देना चाहते हैं। इस आयोजन में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से कड़ी ट्रेनिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम जाने वाले हैं। पोटचेफस्ट्रूम में वह दो सप्ताह का कड़ा प्रशिक्षण लेंगे। यहां वह पहले दो बार ट्रेनिंग कर चुके हैं।

ट्रेनिंग कैंप के बाद, नदीम के 6 से 14 सितंबर तक बुडापेस्ट में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसके बाद वह एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे।

नदीम के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, वह फिलहाल लाहौर के पंजाब स्टेडियम में कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके बाद वह विदेश में ट्रेनिंग में लेंगे। जानकारी के मुताबिक, नदीम लॉजेन डायमंड लीग के बजाय एशियन गेम्स पर ध्यान देना चाहते हैं। इस आयोजन में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से कड़ी ट्रेनिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम जाने वाले हैं। पोटचेफस्ट्रूम में वह दो सप्ताह का कड़ा प्रशिक्षण लेंगे। यहां वह पहले दो बार ट्रेनिंग कर चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग के बाद अरशद नदीम की कोशिश एशियन गेम्स में दमदार वापसी पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार