मेजबान भारत ने बुधवार को 5वीं एशिया कप ब्रिज चैंपियनशिप 2026 में अपनी पहली नॉकआउट उपलब्धि हासिल की। महिला टीम ने पणजी के ताज सिडेड डी गोवा होराइजन में शुक्रवार के होने वाले सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
प्रतियोगिता में भारत के लिए एक और अच्छी खबर यह थी कि इंडिया बी बड़ी बढ़त के साथ सीनियर्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया, जबकि इंडिया ए कई श्रेणियों में मुकाबले में बना हुआ है। युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा समर्थित यह टूर्नामेंट अपने आखिरी क्वालिफाइंग राउंड में पहुंच गया है।
महिलाओं का डबल राउंड रॉबिन चीन के 127.61 विक्ट्री पॉइंट्स (वीपीएस) के साथ टेबल में शीर्ष पर रहने के साथ खत्म हुआ। इंडोनेशिया 108.23 वीपीएस के साथ दूसरे, इंडिया ए 105.30 वीपीएस के साथ तीसरे, और जापान 89.14 वीपीएस से साथ चौथे स्थान पर रही। सभी चार टीमें शुक्रवार को सेमीफाइनल में खेलेंगी। इंडिया बी ने 69.98 वीपीएस के साथ नौवें स्थान पर अपना कैंपेन खत्म किया।
सीनियर्स वर्ग में इंडिया बी ने 144.67 वीपीएस के साथ दबदबा बनाया। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया (133.19 वीपीएस) रही। चीनी ताइपे 127.44 वीपीएस के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जापान 113.82 वीपीएस के साथ चौथे स्थान पर है। इंडिया ए 109.94 वीपीएस के साथ पांचवें स्थान पर है। थाईलैंड 108.41 वीपीएस और बांग्लादेश 107.12 वीपीएस के साथ मुकाबले में बने हुए हैं।
ओपन (पुरुष) वर्ग में चीन (163.93 वीपीएस) और हांगकांग चाइना ए (159.81 वीपीएस) ने अपने सेमीफाइनल टिकट पक्के कर लिए हैं। इंडिया ए 154.10 वीपीएस के साथ तीसरे नंबर पर मजबूती से है और उसे क्वालीफाई करने का मौका मिल सकता है। बांग्लादेश बी अभी 146.47 वीपीएस के साथ चौथे नंबर पर है। इंडिया बी 140.03 वीपीएस के साथ और जापान 124.32 वीपीएस के साथ उनसे थोड़ा पीछे है। दो मैच बाकी हैं, फाइनल में जगह अभी तय नहीं हुई है।
सीनियर्स वर्ग में इंडिया बी ने 144.67 वीपीएस के साथ दबदबा बनाया। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया (133.19 वीपीएस) रही। चीनी ताइपे 127.44 वीपीएस के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जापान 113.82 वीपीएस के साथ चौथे स्थान पर है। इंडिया ए 109.94 वीपीएस के साथ पांचवें स्थान पर है। थाईलैंड 108.41 वीपीएस और बांग्लादेश 107.12 वीपीएस के साथ मुकाबले में बने हुए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
क्वालीफिकेशन राउंड गुरुवार को खत्म होंगे, जिससे हर वर्ग में सेमीफाइनलिस्ट तय होंगे। नॉकआउट प्ले और पेयर्स क्वालीफाइंग सीरीज शुक्रवार से शुरू होगी। शनिवार को ग्रैंड फाइनल होना है।