भारत ने एशियन बॉक्सिंग अंडर-15 चैंपियनशिप 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 27 मेडल हासिल कर लिए हैं, जिनमें 9 गोल्ड, 6 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके साथ ही, भारत अंडर-15 लड़कियों की मेडल टैली में टॉप पर रहा।

Advertisement

अंडर-15 लड़कियों ने इस अभियान की अगुवाई करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीते। वहीं, अंडर-15 लड़कों ने 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।

Advertisement

33 किलोग्राम वर्ग में, अक्षिता को ओडिना यूसुपोवा (उज्बेकिस्तान) से 2:3 के करीबी अंतर से हारने के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, जबकि 37 किलोग्राम वर्ग में एंजी ने नूरजानत बेकनजार (कजाकिस्तान) के खिलाफ 5:0 से जीत हासिल करते हुए गोल्ड जीता। 40 किलोग्राम वर्ग में सोनिया ने बोमिनाखोन (उज्बेकिस्तान) के खिलाफ 5:0 से शानदार जीत दर्ज की।

43 किलोग्राम वर्ग में, तन्वी ने हान-हसी चेन (चीनी ताइपी) के खिलाफ पहले राउंड में ही एबीडी के जरिए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। हंसिका अत्री (46 किलोग्राम) ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और दूसरे राउंड में सबरीना आदिलखानोवा (कजाकिस्तान) के विरुद्ध आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकने) के जरिए जीत हासिल की। ​​58 किलोग्राम वर्ग में, सुनैना ने भी पहले राउंड में ही मुकद्दस जोकिरोवा (उज्बेकिस्तान) के खिलाफ आरएससी के जरिए जीत हासिल की।

61 किलोग्राम वर्ग में भूमिका ने दूसरे राउंड में अयारू फैज़ुल्लायेवा (कजाकिस्तान) के खिलाफ आरएससी के जरिए जीत हासिल करते हुए भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाला।

64 किलोग्राम कैटेगरी में, तन्वी को मलिका उलुगबेकोवा (उज्बेकिस्तान) के खिलाफ 0:5 से हार के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। 70 किलोग्राम वर्ग में एंजेल ने लड़कियों के अभियान का शानदार तरीके से समापन करते हुए खोंजोदाबेगिम बारातोवा (उज्बेकिस्तान) के खिलाफ 4:1 से जीत हासिल करते हुए गोल्ड जीता।

Advertisement

अंडर-15 लड़कों ने भी भारत की मेडल टैली में दो गोल्ड मेडल का योगदान दिया। 33 किलोग्राम वर्ग में यश कुमार ने सायत राकिमबर्दी (कजाकिस्तान) पर 3:2 से जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीता। 58 किलोग्राम वर्ग में मोहम्मद यासर ने अब्दुल्लोह करीमजोनोव (उज्बेकिस्तान) के खिलाफ 3:2 की करीबी जीत के साथ दूसरा गोल्ड मेडल हासिल किया।

64 किलोग्राम कैटेगरी में, तन्वी को मलिका उलुगबेकोवा (उज्बेकिस्तान) के खिलाफ 0:5 से हार के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। 70 किलोग्राम वर्ग में एंजेल ने लड़कियों के अभियान का शानदार तरीके से समापन करते हुए खोंजोदाबेगिम बारातोवा (उज्बेकिस्तान) के खिलाफ 4:1 से जीत हासिल करते हुए गोल्ड जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

सुदर्शन वासुदेव चंदक (52 किलोग्राम) को भी जावोहिर नेमतजोनोव (उज्बेकिस्तान) से 0:5 से हारने के बाद सिल्वर मेडल मिला, जबकि रोनक पराग लोखंडे (67 किलोग्राम) ने पहले राउंड में अमनजान जानाय (कजाकिस्तान) के खिलाफ आरएससी से हारने के बाद सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार