भारतीय शूटर राही सरनोबत ने कहा है कि एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान पहुंचने के बाद उन्हें रहने की जगह में कोई दिक्कत नहीं हुई। अनुभवी शूटर ने कहा कि उन्हें समय पर कमरा मिल गया था।

Advertisement

सरनोबत, जो आइची-नागोया में एशियाड में खेलने वाली 35 सदस्यों की शूटिंग टीम में शामिल हैं, ने जापान में कमरा मिलने में हुई देरी के विषय में आईएएनएस से कहा, "असल में, कोई दिक्कत नहीं थी। आयोजकों के साथ थोड़ी कन्फ्यूजन की स्थिति थी, लेकिन मुझे समय पर कमरा मिल गया। मैं बिल्कुल ठीक हूं।"

रिपोर्ट्स में पहले दावा किया गया था कि सरनोबत को समय पर कमरा मिलने में दिक्कत हुई, उन्हें रहने की जगह के लिए होटल बदलना पड़ा।

35 साल की सरनोबत 2018 एशियन गेम्स में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 2014 इंचियोन एशियाड में टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था।

भारत रविवार को अपना शूटिंग कैंपेन शुरू करेगा। भारत ने 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में शूटिंग में 22 पदक जीते थे जिसमें सात स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य पदक थे। भारतीय निशानेबाज आइची-नागोया गेम्स में भी उसी प्रदर्शन को दोहराने और देश का नाम रोशन करने के लिए बेताब होंगे।

35 साल की सरनोबत 2018 एशियन गेम्स में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 2014 इंचियोन एशियाड में टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था।

Also Read: LIVE Cricket Score

16 साल की उम्र में एशियन गेम्स में डेब्यू करने से लेकर भारत की फ्लैग-बेयरर बनने तक के मनु के सफर ने उन्हें यह सोचने का मौका दिया कि वह खेल में कितनी आगे आ गई हैं, क्योंकि उन्होंने कहा कि इस सम्मान ने शूटिंग के उनके शुरुआती दिनों की यादें ताजा कर दीं। भाकर अपने तीसरे एशियन गेम्स में हिस्सा ले रही हैं, उन्होंने पहली बार जकार्ता एशियन गेम्स 2018 में देश का प्रतिनिधित्व किया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार