भारतीय महिला मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने रविवार को 65 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की नवबखोर खमिदोवा को 5-0 से मात दी। निशियो जिम्नेजियम में इस जीत के साथ परवीन ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए बॉक्सिंग का दूसरा मेडल सुनिश्चित किया।

Advertisement

भारतीय बॉक्सर ने सूझबूझ के साथ मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। उन्होंने अपनी रीच और स्पीड का इस्तेमाल करते हुए खमिदोवा को दूर रखा और सही मौकों पर पंच मारे। वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 की सिल्वर मेडलिस्ट उज्बेक बॉक्सर अपनी छाप छोड़ने में संघर्ष करती दिखीं, जबकि परवीन ने तेज कॉम्बिनेशन और काउंटर-अटैक का सहारा लेकर सभी पांच जजों के स्कोरकार्ड पर मुकाबला अपने नाम किया।

खमिदोवा ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले राउंड में अपने लेफ्ट हुक से कुछ सफलता हासिल की, जिससे परवीन को बैक फुट पर खेलना पड़ा। हालांकि, परवीन ने तेज 'वन-टू' कॉम्बिनेशन और चुनिंदा काउंटर-अटैक से जवाब देते हुए राउंड में बढ़त बनाई। जजों ने यह राउंड 4-1 से उनके पक्ष में दिया।

दूसरा राउंड भी कुछ इसी तरह का रहा। खमिदोवा ने दबाव बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन परवीन ने दूरी बनाए रखी और जब भी उज्बेक बॉक्सर आगे आईं, उन्हें मौका मिला। भारतीय बॉक्सर के काउंटर-अटैक के तेज हमले ने उनकी स्थिति और मजबूत कर दी और उन्होंने यह राउंड 5-0 से जीता। जजों के चार कार्ड पर परवीन 20-18 से आगे थीं, जबकि एक कार्ड पर दो राउंड के बाद स्कोर 19-19 था।

खमिदोवा ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले राउंड में अपने लेफ्ट हुक से कुछ सफलता हासिल की, जिससे परवीन को बैक फुट पर खेलना पड़ा। हालांकि, परवीन ने तेज 'वन-टू' कॉम्बिनेशन और चुनिंदा काउंटर-अटैक से जवाब देते हुए राउंड में बढ़त बनाई। जजों ने यह राउंड 4-1 से उनके पक्ष में दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस नतीजे के साथ परवीन की एशियन गेम्स के पोडियम पर वापसी हुई है; 2022 हांग्जो गेम्स में जीता गया उनका ब्रॉन्ज मेडल 'डोपिंग वेयरअबाउट्स उल्लंघन' के कारण वापस ले लिया गया था। आइची-नागोया कैंपेन में शामिल होने से पहले, वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लौटीं और 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार