जय मीना, योगेश चौधरी, आर्यन ठाकुर, अनिकेत पटेल और ओम यादव की भारतीय पुरुष सॉफ्ट टेनिस टीम का एशियन गेम्स 2026 में सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। टीम को इंडोनेशिया के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
जय मीना और योगेश चौधरी की जोड़ी पुरुष डबल्स के पहले मैच में इंडोनेशिया के टियो हुटौरुक और फर्नांडो सेंगर से 2-5 से हार गई। इसके बाद आर्यन ठाकुर को भी पुरुष सिंगल्स मुकाबले में बागुस प्रादेवा के खिलाफ 3-4 से हार का सामना करना पड़ा, हालांकि भारतीय खिलाड़ियों का अभियान अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जय मीना और आर्यन ठाकुर 22 सितंबर को पुरुष सिंगल्स स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे। वहीं जय मीना 21 सितंबर को मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में भी हिस्सा लेंगे।
भारतीय पुरुष टीम ने लाओस पर शानदार 3-0 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, लेकिन फिर ग्रुप में टॉप पर रहने वाली चीनी ताइपे से उन्हें 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। नॉकआउट में जगह बनाने के लिए अपने आखिरी ग्रुप मैच में जीत की जरूरत थी और भारत ने मजबूत वापसी करते हुए मंगोलिया को 3-0 से हराया। इस तरह तीन मैचों में चार अंकों के साथ वे अंतिम आठ में पहुंच गए।
भारत ने लाओस के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ शुरुआत की और जय व योगेश ने पहला डबल्स मैच 5-0 से जीता। इसके बाद आर्यन ने सिंगल्स मुकाबले में आसानी से 4-0 से जीत दर्ज की, और फिर अनिकेत व ओम ने एक और शानदार डबल्स जीत के साथ क्लीन स्वीप पूरा किया।
हालांकि चीनी ताइपे की टीम भारत के लिए कड़ी चुनौती साबित हुई। जय मीना और योगेश चौधरी की जोड़ी पहला डबल्स मैच 0-5 से हार गई। इसके बाद आर्यन ठाकुर भी सिंगल्स मुकाबले में 1-4 से हार गए। वहीं, अनिकेत पटेल और ओम यादव की जोड़ी को दूसरे डबल्स मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारत को मुकाबले में 0-3 से हार झेलनी पड़ी।
क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखने के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने मंगोलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और 3-0 से जीत दर्ज की। इस जीत की बदौलत भारत ग्रुप में चीनी ताइपे के बाद दूसरे स्थान पर रहा। अनिकेत पटेल और ओम यादव की जोड़ी ने मंगोलिया के खिलाफ पहला डबल्स मैच 5-0 से जीता। इसके बाद जय मीना ने सिंगल्स मुकाबले में 4-0 से आसान जीत हासिल की। फिर आर्यन ठाकुर और योगेश चौधरी ने डबल्स मैच जीतकर भारत की 3-0 की शानदार जीत पूरी की।
हालांकि चीनी ताइपे की टीम भारत के लिए कड़ी चुनौती साबित हुई। जय मीना और योगेश चौधरी की जोड़ी पहला डबल्स मैच 0-5 से हार गई। इसके बाद आर्यन ठाकुर भी सिंगल्स मुकाबले में 1-4 से हार गए। वहीं, अनिकेत पटेल और ओम यादव की जोड़ी को दूसरे डबल्स मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारत को मुकाबले में 0-3 से हार झेलनी पड़ी।
Also Read: LIVE Cricket Score
जय मीना ने 2024 में भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने आध्या तिवारी के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता और वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भारत को पहला पदक दिलाया था। इसके बाद जय का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। वह 2025 में नेशनल चैंपियन बने और फिर एशियन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष सिंगल्स वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वह इस महाद्वीपीय इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।