एशियन गेम्स 2026 में रविवार को भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। वहीं, पुरुष टीम को ईरान से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

स्काई हॉल टोयोटा में 'ग्रुप एफ' के रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम सिंगापुर के खिलाफ भारत 1-2 से पीछे चल रही थी, लेकिन श्रीजा अकुला और यशस्विनी घोरपड़े ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत को 3-2 से जीत दिलाई। इससे पहले, भारत ने अपने शुरुआती मैच में इंडोनेशिया को 3-0 से शिकस्त दी थी।

भारतीय टीम तीन मुकाबलों में चार अंकों के साथ 'ग्रुप-एफ' में शीर्ष पर है। अब सोमवार को ग्रुप-स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।

सिंगापुर के खिलाफ, यशस्वी ने जियान जेंग पर 3-1 से जीत के साथ मजबूत शुरुआत की, लेकिन इसके बाद श्रीजा को मिंग लोय के खिलाफ रोमांचक पांच-गेम वाले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वह 2-3 से हार गईं, जिससे मुकाबला बराबरी पर आ गया और फिर झाओ टैन ने दिया चितले को चार गेम में हराकर सिंगापुर को 2-1 की बढ़त दिला दी।

मुश्किल स्थिति में होने के बावजूद भारतीय टीम ने वापसी की। श्रीजा ने अपना पहला गेम 6-11 से हारने के बाद अगले तीन गेम 11-3, 11-7, 11-4 से जीतकर मैच 3-1 से अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने 2-2 से बराबरी कर ली।

यशस्वी निर्णायक मुकाबले के लिए लौटीं और पहला गेम 5-11 से हारने के बावजूद अगले दो गेम 11-8, 12-10 से जीते, लेकिन चौथा गेम 4-11 से हार गईं। पांचवां गेम भी काफी कड़ा रहा, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अपना संयम बनाए रखा और आखिरी गेम 11-9 से जीतकर भारत को मुकाबला जिताया।

मुश्किल स्थिति में होने के बावजूद भारतीय टीम ने वापसी की। श्रीजा ने अपना पहला गेम 6-11 से हारने के बाद अगले तीन गेम 11-3, 11-7, 11-4 से जीतकर मैच 3-1 से अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने 2-2 से बराबरी कर ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

बाद में, पुरुष टीम को ईरान के खिलाफ दूसरे मुकाबले में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। मानुष शाह, मानव ठक्कर और हरमीत देसाई अपने-अपने मैच हार गए, जिससे भारतीय पुरुष टीम को ग्रुप चरण के अपने दूसरे मुकाबले में हार मिली।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार