भारतीय एथलीट सीमा कुमारी ने 'एशियन गेम्स 2026' में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। गुरुवार को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ के फाइनल में सीमा (32:50.05 सेकंड) ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए भारत का 16 साल का इंतजार भी खत्म किया।
इस दौड़ में बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 32:39.18 सेकंड का समय लेकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि जापान की नोजोमी तनाका (32:41.54 सेकंड) ने सिल्वर मेडल जीता।
सीमा एशियन गेम्स में 10,000 मीटर दौड़ में मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला बन गईं। इससे पहले, साल 2010 में प्रीजा श्रीधरन ने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि उसी इवेंट में कविता राउत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
भारत की लॉन्ग-डिस्टेंस रनर शुरुआती 2,000 मीटर में सबसे आगे रहीं; उन्होंने पहला 1,000 मीटर 3:18.12 सेकंड में पूरा किया और 2,000 मीटर का मार्क 6:36.13 सेकंड में पार किया। भले ही धीरे-धीरे सीमा चौथे स्थान पर खिसक गईं, लेकिन आगे चल रहीं रनर्स के काफी करीब बनी रहीं। जब 1,000 मीटर दौड़ शेष थी, तब वह वापस तीसरे स्थान पर आ गईं और फाइनल स्टेज में अपनी स्थिति बनाए रखते हुए ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया।
सीमा बहरीन की विनफ्रेड यावी से 10.87 सेकंड पीछे रहीं, जबकि कजाकिस्तान की डेजी जेपकेमेई (33:03.21 सेकंड) के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
भारत की लॉन्ग-डिस्टेंस रनर शुरुआती 2,000 मीटर में सबसे आगे रहीं; उन्होंने पहला 1,000 मीटर 3:18.12 सेकंड में पूरा किया और 2,000 मीटर का मार्क 6:36.13 सेकंड में पार किया। भले ही धीरे-धीरे सीमा चौथे स्थान पर खिसक गईं, लेकिन आगे चल रहीं रनर्स के काफी करीब बनी रहीं। जब 1,000 मीटर दौड़ शेष थी, तब वह वापस तीसरे स्थान पर आ गईं और फाइनल स्टेज में अपनी स्थिति बनाए रखते हुए ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
सीमा ने एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में 5,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता। हांगकांग में 2024 एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में सीनियर महिला रेस में गोल्ड मेडल और 2026 में 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10,000 मीटर दौड़ में उनके नाम गोल्ड मेडल है।