नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

यह शूटिंग इवेंट्स 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच आइची प्रीफेक्चुरल जनरल शूटिंग रेंज में होंगे। हालांकि, चयनित एथलीट्स ने युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) की ओर से तय किए गए क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड्स को पूरा किया था, लेकिन गेम्स की आयोजन समिति की तरफ से लगाई गई सख्त डायनामिक कोटा लिमिट के कारण अंतिम सूची में कुल 30 खिलाड़ी (15 पुरुष और 15 महिलाएं) शामिल हैं।

एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम के बारे में एनआरएआई के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव ने कहा, "आज भारतीय शूटिंग में टैलेंट की असाधारण गहराई और क्वालिटी को देखते हुए इस टीम को चुनना एक चुनौतीपूर्ण काम था। 36 इवेंट स्लॉट में भागीदारी वाले प्रोग्राम के लिए 30 एथलीट्स की सीमा को देखते हुए, सिलेक्शन कमेटी ने विस्तृत मूल्यांकन किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अंतिम टीम भारत का सबसे मजबूत प्रतिनिधित्व करे और सभी इवेंट्स में प्रतिस्पर्धात्मक सफलता के लिए सबसे अच्छा मौका दे। यह टीम भारतीय शूटिंग की ताकत, गहराई और विविधता को दर्शाती है। हमें भरोसा है कि यह टीम शानदार ढंग से भारत का प्रतिनिधित्व करेगी और आइची-नागोया में देश का नाम रोशन करेगी।"

हाल के महीनों में भारत के शूटर्स ने इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे राइफल, पिस्टल और शॉटगन इवेंट्स में देश की बढ़ती काबिलियत का पता चलता है। हाल ही में खत्म हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारतीय एथलीट्स ने कई बार पोडियम पर जगह बनाई।

म्यूनिख वर्ल्ड कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट में ईशा सिंह का गोल्ड मेडल और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। इसके अलावा, एशियन गेम्स की तैयारी के बीच, सुरुचि सिंह और ईशा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर भारत के शूटिंग प्रोग्राम की मजबूती और निरंतरता को साबित किया है।

राइफल और पिस्टल टीम

10 मीटर एयर राइफल मेंस: पार्थ राकेश माने, हिमांशु ढिल्लन, रुद्रंक्ष बालासाहेब पाटिल।

10 मीटर एयर राइफल विमेंस: इलावेनिल वलारिवान, सोनम उत्तम मस्कर, विदरसा विनोद।

50 मीटर राइफल 3 पोजीशन मेंस: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार, रुद्रंक्ष बालासाहेब पाटिल।

50 मीटर राइफल 3 पोजीशन विमेंस: आशी चौकसे, विदरसा के विनोद, तिलोत्तमा सेन।

10 मीटर एयर पिस्टल मेंस: केदारलिंग बी. उचागांवे, गौरव, कमलजीत।

10 मीटर एयर पिस्टल विमेंस: सुरुचि, ईशा सिंह, मनु भाकर।

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष: अनीश।

25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल विमेंस: ईशा सिंह, मनु भाकर, राही सरनोबत।

10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम: पार्थ राकेश माने, एलावेनिल वलारिवन।

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम: केदारलिंग बी. उचागनवे, सुरुचि।

शॉटगन टीम

ट्रैप विमेंस: किनान चेनाई, अहवर रिज़वी, शपथ भारद्वाज।

ट्रैप विमेंस: नीरू, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत।

ट्रैप विमेंस: किनान चेनाई, अहवर रिज़वी, शपथ भारद्वाज।

Also Read: LIVE Cricket Score

स्कीट मेंस: परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार