Asian Games: पारुल चौधरी ने मंगलवार को एशियाई खेलों में 5,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
Advertisement
यह मौजूदा एशियाई खेलों में पारुल का दूसरा पदक था, इससे पहले उन्होंने सोमवार को महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीता था।
Advertisement
पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया और जापान की रिरीका हिरोनका को पीछे छोड़ दिया।
पारुल ने 15:14.75 का समय लिया। वहीं, जापान की रिरिका ने रजत पदक जीता।