भारत के कबड्डी स्टार पवन सेहरावत को गर्व है कि उन्हें ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के साथ एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी के लिए भारत का फ्लैग बियरर चुना गया है। सेहरावत को भारत का फ्लैग बियरर तब बनाया गया जब पहले से इस भूमिका के लिए चयनित तेजिंदरपाल सिंह तूर तकनीकी दिक्कतों की वजह से बाहर हो गए थे।

Advertisement

ओपनिंग सेरेमनी से पहले पवन ने कहा, "मैं भारतीय झंडा उठाने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। जब मुझे पता चला कि मैं फ्लैग बियरर हूं, तो पूरी रात मुझे नींद नहीं आई। यह मेरे लिए बहुत गर्व का पल है। हमारा एक अभ्यास शेड्यूल है। आम तौर पर, मैं अपने कोच या आईओए के तय शेड्यूल के हिसाब से अभ्यास करता हूं। मैं कल रात सोया नहीं। आज, मैं सुबह जिम गया और यहां आ गया।"

आईओए के एक वीडियो में सहरावत ने कहा, "मैं पूरी रात जागा रहा हूं। लेकिन मेरे हाथों में अपने देश का झंडा उठाने की एनर्जी अभी भी है। यह मेरे लिए गर्व की बात है।"

सहरावत ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर किसी को नहीं बताया, सिवाय अपने बड़े भाई के, जिन्होंने उन्हें रात में फोन किया था। मैंने सुबह सबको अपने फ्लैग बिययर के रूप में चयन की बात बताई।

2022 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले कप्तान सहरावत के साथ पेरिस गेम्स में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर भी होंगी, जो ओपनिंग सेरेमनी में उनके साथ भारतीय तिरंगा लेकर चलेंगी।

सहरावत ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर किसी को नहीं बताया, सिवाय अपने बड़े भाई के, जिन्होंने उन्हें रात में फोन किया था। मैंने सुबह सबको अपने फ्लैग बिययर के रूप में चयन की बात बताई।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "इतनी बड़ी एथलीट के साथ जाना मेरे लिए अच्छा पल है। जब मैं उनसे पहली बार मिला था, तो उन्होंने बहुत प्रेरणादायी स्पीच दी थी। वह पूरी इंडियन टीम से मिलने आई थीं। अब हमारी दूसरी मुलाकात होगी।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार