Rowers Arjun Lal:  भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रविवार को लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स रोइंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। पहले ही दिन भारत ने हांगझोऊ में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

Advertisement

हांगझोऊ में भारतीय नाविकों ने नौ फाइनल में जगह बनाई है और अर्जुन और अरविंद की ओलंपियन नौकायन जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19वें एशियाई खेलों में भारत को पहला पदक दिलाया।

Advertisement

अरविंद और अर्जुन ने कोर्स को 6 मिनट 28.18 सेकेंड में पूरा किया और वे चीनी जोड़ी- जुन्जे फैन और मैन सन से पीछे रहे, जिन्होंने कोर्स को 6:23.16 में पूरा किया।

उज्बेकिस्तान के शाखजोद नूर्मातोव और सोबिरजोन सफारूमोव ने 6:32.47 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

वहीं, भारतीय जोड़ी 500 मीटर के निशान पर दूसरे स्थान पर रही, इसे 1:33.80 में पूरा किया और खुद को अग्रणी चीनी जोड़ी से केवल 0.70 सेकंड पीछे बनाए रखा।

1000 मीटर के निशान तक, चीनी जोड़ी ने बढ़त बना ली थी लेकिन भारतीयों ने उज्बेकिस्तान की जोड़ी से अपना अंतर बनाए रखा।

Advertisement

1500 मार्कर तक चीनियों ने अपनी बढ़त जारी रखी जबकि भारतीयों ने उज़्बेकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए अपना दूसरा स्थान बनाए रखा।

इस तरह उन्होंने फिनिश लाइन पार की और भारत ने रजत पदक के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

अर्जुन और अरविंद दोनों ही बहुत अनुभवी नाविक हैं जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया है।

Advertisement

दोनों नाविक TOPS योजना के लाभार्थी हैं और अर्जुन एक कोर ग्रुप सदस्य है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार