Asian Games: सौरव घोषाल ने इंचियोन 2014 के बाद पुरुष एकल में अपना दूसरा रजत पदक जीता। गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में वो मलेशियाई इयान योव एनजी से 1-3 से हार गए।
Advertisement
पहले गेम में सौरव घोषाल ने ज़बरदस्त शुरुआत की लेकिन उसके बाद वो अपनी लय खो बैठे और दूसरे गेम में करीबी अंतर से पिछड़ गए जिसके बाद वो गेम में वापसी नहीं कर पाए।
Advertisement
मैच की अंतिम स्कोरलाइन 11-9, 9-11, 5-11, 7-11 रही। यह सौरव का कुल मिलाकरएशियाई खेलों का 9वां पदक है।