Asian Hockey Champions Trophy: मलेशिया ने गुरुवार को हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में जापान के खिलाफ 5-4 से जीत दर्ज की। सैयद चोलन (12’, 40’), नोर्स्याफिक सुमंत्रि (21’), सियारमन मैट (47’) और कमाल अबू अजराई (48’) के गोलों की मदद से मलेशिया ने मैच जीत लिया और अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।

Advertisement

बुधवार को भारत से 1-8 से हारने के बाद पूल तालिका में सबसे निचले स्थान पर मौजूद मलेशिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीतना था।

Advertisement

उन्होंने मैच की शुरुआत मजबूत इरादे से की। जापानी सर्कल में शुरुआती मौकों पर अटैक किया। खेल शुरू होने के कुछ ही सेकंड बाद, मलेशियाई खिलाड़ियों ने गोल पर कई शॉट लगाया। लेकिन जापानी गोलकीपर ने शानदार बचाव किया।

कुछ सेकंड बाद, उन्हें एक पेनल्टी कार्नर मिला, जिसे जापानी टीम के अच्छे रेफरल के बाद वीडियो अंपायर ने पलट दिया।

मलेशिया अंततः 12वें मिनट में जापानी डिफेंस को भेदने में सफल रहा, जब उसने एक पेनल्टी कार्नर हासिल किया। सैयद चोलन ने सही निशाना साधकर अपनी टीम को 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी।

21वें मिनट में नोर्स्याफिक सुमंत्रि ने शानदार फील्ड गोल करके बढ़त को 2-0 कर दिया। जापान ने कमबैक करते हुए 24वें और 28वें मिनट में दो बैक-टू-बैक गोल करके मैच का पासा पलटा।

Advertisement

हाल ही में सुल्तान अजलान शाह कप जीतने वाली जापान की टीम ने खेल की धीमी शुरुआत की, लेकिन 10 मिनट के हाफ-टाइम ब्रेक के बाद उन्होंने 36वें मिनट में एक और गोल किया।

यह सुबासा तनाका का एक महत्वपूर्ण फील्ड गोल था, जिसकी मदद से उन्होंने मलेशिया पर 3-2 की बढ़त हासिल की।

तीसरे क्वार्टर में मलेशिया ने पांच बार सर्कल में प्रवेश किया और गोल पर इतने ही शॉट लगाए और सैयद चोलन ने पीसी से गोल करके सफलता हासिल की।

Advertisement

इस बराबरी के गोल ने मलेशिया के खेल में आगे किया और चौथे क्वार्टर में वापसी करते हुए 47वें और 48वें मिनट में सियारमन मैट और कमाल अबू अजराई ने लगातार दो गोल किए।

इससे उन्हें बढ़त हासिल करने में मदद मिली और वे 5-3 की मजबूती पर पहुंच गए। हालांकि जापान ने 51वें मिनट में काजुमासा मात्सुमोतो के जरिये एक गोल किया, लेकिन मैच के अंतिम मिनटों में मलेशिया ने मजबूत डिफेंस के साथ अपनी एक गोल की बढ़त को बरकरार रखा।

इस बराबरी के गोल ने मलेशिया के खेल में आगे किया और चौथे क्वार्टर में वापसी करते हुए 47वें और 48वें मिनट में सियारमन मैट और कमाल अबू अजराई ने लगातार दो गोल किए।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार