जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन पैरा गेम्स-2026 में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को होटल की एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में भारत वापस भेज दिया गया है।
शम्स को बुधवार को 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट में हिस्सा लेना था। लेकिन, सोमवार को फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन होटल में यह घटना हुई। नेपाली मूल की एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ ने शिकायत की कि शम्स ने उन्हें गलत तरीके से छूने और टटोलने की कोशिश की। इसके बाद महिला कमरे से बाहर भागी और अपने सीनियर से शिकायत की। घटना के तुरंत बाद आलम को जापान की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद शम्स को भारत भेजने का फैसला पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने लिया।
घटना के बाद पीसीआई शम्स पर आजीवन प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो 40 वर्षीय इस तैराक का करियर समाप्त हो सकता है। खेलों के बाद मामले की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद औपचारिक निर्णय लिया जा सकता है। किसी फैसले से पहले पीसीआई मोहम्मद शम्स आलम शेख का पक्ष सुनेगी।
जानकारी के मुताबिक, होटल और आयोजकों ने भारत द्वारा शेख पर की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी मांगी है। पैरा-तैराक को मिलने वाली सजा के आधार पर, जापान के अधिकारी और होटल प्रबंधन आगे की कार्रवाई तय करेंगे।
घटना के बाद पीसीआई शम्स पर आजीवन प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो 40 वर्षीय इस तैराक का करियर समाप्त हो सकता है। खेलों के बाद मामले की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद औपचारिक निर्णय लिया जा सकता है। किसी फैसले से पहले पीसीआई मोहम्मद शम्स आलम शेख का पक्ष सुनेगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS