Asian Para Games: भारत के मोनू घणघस ने चल रहे एशियाई पैरा गेम्स 2023 में पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ11 स्पर्धा में गुरुवार को रजत पदक जीता।

Advertisement

मोनू घणघस 37.87 मीटर के थ्रो के साथ पोडियम पर दूसरे स्थान पर रहे, इस दौरान उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन दिया। ईरान के महदी ओलाद ने 42.73 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि हसन ने 37.62 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

Advertisement

भारतीय पैरा-एथलीटों ने एशियाई पैरा खेलों में सबसे अधिक पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जिससे देश की कुल पदक संख्या 80 हो गई, जिसमें 18 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

भारत ने जकार्ता में पिछले संस्करण में 72 पदक (15 स्वर्ण, 24 रजत, 33 कांस्य) जीते थे जो इस हांगझोऊ खेलों से पहले सर्वश्रेष्ठ थे।

भारत फिलहाल 81 पदकों के साथ आठवें स्थान पर है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार