एशियन पैरा गेम्स 2026 में शुक्रवार को भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम रखा। संदीप कुमार ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता तो जैवलिन थ्रो में भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है।

पीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के हवाले से प्रधानमंत्री मोदी ने स्वर्ण पदक जीतने पर संदीप कुमार को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, "भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए एक स्वर्णिम पल। संदीप कुमार को पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। पहली बार हिस्सा ले रहे खिलाड़ी का यह शानदार प्रदर्शन और भी खास हो गया, क्योंकि यह एशियाई पैरा खेलों में भारत का 100वां पदक है। वह आगे भी देश को गौरवान्वित करते रहें।"

पीएम मोदी ने कांस्य पदक जीतने पर अजय को बधाई देते हुए लिखा, "एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अजय कुमार को बधाई। ट्रैक पर उनके प्रदर्शन ने भारत के लिए गर्व का एक और पल ला दिया है। वह इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूते रहें और और भी बड़ी सफलता हासिल करें।"

सिल्वर मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री ने नित्या श्री सुमति सिवन को बधाई देते हुए लिखा, "एशियन पैरा गेम्स में विमेंस सिंगल्स एसएच6 इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर नित्या श्री सुमति सिवन को बधाई। पिछले संस्करण में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद, इस बार सिल्वर मेडल जीतना एक शानदार उपलब्धि है। वह आगे भी ऐसे ही चमकती रहें और देश के लिए और भी सम्मान लेकर आएं।"

प्रधानमंत्री ने नवीन शिवकुमार के प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने लिखा, "एशियन पैरा गेम्स में नवीन शिवकुमार की यादगार शुरुआत। पुरुष एकल एसएल4 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उनके शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है। वह आगे भी नए मुकाम हासिल करते रहें और अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहें।"

जेहान डोराब मदान और शुभम वाधवा को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, "एशियन पैरा गेम्स में मेन्स डबल्स क्लास एमडी4 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर जेहान डोराब मदान और शुभम वाधवा को बधाई। उनकी यह उपलब्धि इन खेलों में इस इवेंट में भारत का पहला मेडल है। भविष्य में और भी कई सफलताओं के लिए दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

सिल्वर मेडल जीतने पर प्रमोद को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, "एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की 1500 मीटर टी46 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर प्रमोद को बधाई। पिछले संस्करण की तरह इस बार भी सिल्वर मेडल जीतना एक शानदार उपलब्धि है। वह आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते रहें और अपने खेल के सफर के जरिए दूसरों को प्रेरित करते रहें।"

नितेश को स्वर्ण और प्रमोद भगत को रजत पदक जीतने की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, "भारतीय पैरा बैडमिंटन का शानदार प्रदर्शन। एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की सिंगल्स एसएल3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नितेश कुमार और रजत पदक जीतने पर प्रमोद भगत को बधाई। दोनों खिलाड़ियों के लिए यह एक बेहतरीन उपलब्धि है। वह आगे भी देश को गौरवान्वित करते रहें।"

हरविंदर सिंह और विजय सुंडी के रिकर्व डबल्स में स्वर्ण पदक को बड़ी उपलब्धि बताते हुए पीएम मोदी ने उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने लिखा, "हरविंदर सिंह और विजय सुंडी के लिए एक बड़ी उपलब्धि। एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों के रिकर्व डबल्स में स्वर्ण पदक जीतने पर इन दोनों को बधाई। उनके शानदार प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

प्रधानमंत्री ने भावना चौधरी और पूजा जत्यान को भी बधाई दी। उन्होंने लिखा, "एशियन पैरा गेम्स में भावना चौधरी और पूजा जत्यान ने ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता। इस जोड़ी को बधाई, जिन्होंने इन खेलों में महिलाओं के रिकर्व डबल्स इवेंट में भारत के लिए पहला मेडल हासिल किया है। उनकी यह उपलब्धि कई उभरते हुए तीरंदाजों को प्रेरित करेगी।"

हरविंदर सिंह और विजय सुंडी के रिकर्व डबल्स में स्वर्ण पदक को बड़ी उपलब्धि बताते हुए पीएम मोदी ने उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने लिखा, "हरविंदर सिंह और विजय सुंडी के लिए एक बड़ी उपलब्धि। एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों के रिकर्व डबल्स में स्वर्ण पदक जीतने पर इन दोनों को बधाई। उनके शानदार प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार