कजाकिस्तान के श्यामकेंट में आयोजित 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप का समापन शनिवार को हो गया। 12 दिनों तक चली रोमांचक प्रतियोगिताओं में भारत ने इतिहास रचते हुए अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत कुल 50 गोल्ड मेडल के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा, जो इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार हुआ।

Advertisement

खासतौर पर सीनियर टीम का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। 15 ओलंपिक इवेंट्स (राइफल, पिस्टल और शॉटगन वर्ग) में भारतीय निशानेबाजों ने 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते। इस दौरान भारत केवल चीन (8 स्वर्ण) से पीछे रहा, जबकि मेजबान कजाकिस्तान ने शेष गोल्ड अपने नाम किया।

Advertisement

भारत ने चैंपियनशिप में 50 गोल्ड, 26 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल जीते। 21 गोल्ड जीतने वाला मेजबान कजाकिस्तान कुल 70 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि 15 गोल्ड जीतने वाला चीन 37 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

सीनियर वर्ग में मुख्य आकर्षण एलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की एयर राइफल में एशियन रिकॉर्ड के साथ दूसरा खिताब जीता और अर्जुन बाबूता के साथ मिक्स्ड टीम में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप में भारत को पहला एशियन चैंपियनशिप गोल्ड दिलाया। सिफ्ट कौर ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री-पोजिशन में पहला एशियन खिताब जीता।

इनके अलावा, ऐश्वरी प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की थ्री-पोजिशन स्पर्धा में अपना खिताब बरकरार रखा।

भारतीय जूनियर शूटर्स ने भी सभी ओलंपिक इवेंट्स में पूरी तरह से दबदबा बनाकर इस खेल में देश की प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 10 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीते।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

अन्य गोल्ड मेडल युवा प्रतियोगिताओं और टीम स्पर्धाओं के साथ-साथ गैर-ओलंपिक स्पर्धाओं से भी आए। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन अंकुर मित्तल ने पुरुषों के डबल ट्रैप इवेंट में 107 के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड जीता, जबकि रियो ओलंपियन गुरप्रीत सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड पर निशाना साधा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार