महिलाओं की 4x100 मीटर रिले टीम ने 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन सिल्वर मेडल अपने नाम किया। रविवार को काजल हीराभाई वाजा, भावना, आरती और निपम की टीम ने 45.05 सेकंड का समय दर्ज करते हुए पदक तालिका में भारत के लिए एक और मेडल जोड़ा।

Advertisement

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भारतीय टीम की तारीफ में लिखा, "हांगकांग, चीन में आयोजित 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में सिल्वर जीतने पर काजल वाजा और पूरी भारतीय महिला 4x100 मीटर रिले टीम को हार्दिक बधाई। 45.05 सेकेंड का प्रभावशाली समय दर्ज किया और एक नया अंडर-20 नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए, हमारे युवा एथलीट्स ने अपने असाधारण दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता से भारत को गौरवान्वित किया है।"

Advertisement

उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत का खेल इकोसिस्टम नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जो हमारे युवाओं को वैश्विक मंचों पर चमकने के लिए सशक्त बना रहा है। सभी कोच, सहयोगी कर्मचारियों, एथलेटिक्स फेडरेशन, गुजरात खेल प्राधिकरण, जीएसएए, नाडियाड एथलेटिक्स अकादमी, डीएलएसएस सोमनाथ और इस उल्लेखनीय उपलब्धि में योगदान देने वाले हर व्यक्ति को बधाई। हमारे एथलीट्स को और भी अधिक सफलताओं और भारत के लिए निरंतर गौरव की कामना।"

गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने लिखा, "गुजरात और भारत के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण। नाडियाड एथलेटिक्स अकादमी और डीएलएसएस सोमनाथ की काजल वाजा ने, भारतीय अंडर-20 महिला 4x100 मीटर रिले टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए, चीन के हांगकांग में आयोजित 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक जीता।"

भारत ने 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इसमें महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में एक मीट रिकॉर्ड भी शामिल रहा।

गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने लिखा, "गुजरात और भारत के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण। नाडियाड एथलेटिक्स अकादमी और डीएलएसएस सोमनाथ की काजल वाजा ने, भारतीय अंडर-20 महिला 4x100 मीटर रिले टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए, चीन के हांगकांग में आयोजित 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक जीता।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आखिरी दिन का सबसे खास पल महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में आया, जहां नीरू पाठक, भूमिका संजय नेहते, तहूरा खातून और सेहनूर बावा ने 3:38.07 सेकेंड का नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड जीता। वहीं, मुस्कान ने महिलाओं की 5,000 मीटर दौड़ में 16:53.08 सेकेंड के साथ गोल्ड जीता।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार